Volkswagen कंपनी अपनी एक दमदार कॉम्पैक्ट एसयूवी पर काम कर रही है। इस कार को अगले साल यानी 2021 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। बाजार में इसकी टक्कर कई दिग्गज कारों से होने वाली है। नई Volkswagen Taigun का सीधा मुकाबला Nissan Kicks, Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी एसयूवी से होगा। बता दें कि कंपनी इस साल कोई नई कार लॉन्च नहीं करने जा रही है। हालांकि मौजूदा कारों के अपडेट वर्जन लॉन्च होते रहेंगे।
कॉम्पैक्ट सेगमेंट में सबसे दमदार SUV होगी Volkswagen Taigun, देगी Hyundai Creta और Kia Seltos को टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल मॉडल में होगी उपलब्ध
Volkswagen Taigun सिर्फ पेट्रोल मॉडल में बाजार में आएगी। इस नई कार में ग्राहकों को दो इंजन विकल्प मिलेंगे। इनमें नया 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज और 1.5-लीटर TSI EVO पेट्रोल इंजन शामिल हैं। यह इंजन 115 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टार्क जनरेट करता है। साथ ही इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के भी ऑप्शन मिलेंगे। Volkswagen Taigun लोकलाइज्ड MQB AO IN प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।
कीमत
बता दें कि यही 1.5 लीटर वाला पेट्रोल इंजन Volkswagen T-ROC और Skoda Karoq में भी दिया गया है। यह 148 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टार्क जनरेट करता है। यह 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। Volkswagen Taigun एसयूवी की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है।
सीएनजी वैरिएंट भी आएगा
Volkswagen Taigun को कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया था। इसका CNG वैरिएंट बाद में पेश किए जाने की उम्मीद है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी क्रेटा से छोटी है लेकिन यह कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक बड़े सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च होगी।
सबसे पावरफुल एसयूवी
Volkswagen की Taigun अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल एसयूवी होगी। बता दें कि 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन फिलहाल पोलो और वेंटो कारों में दिया जा रहा है। फोक्सवैगन एक नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी पर भी काम कर रहा है। यह कंपनी की लाइनअप में टाइगुन के नीचे रहेगी। इस नई एसयूवी को साल 2022 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।