{"_id":"6325dad1799b4023db2955c3","slug":"top-5-sub-4-meter-suv-in-india-top-selling-sub-4-meter-suv-in-india-sub-4-meter-suv-sales-in-india-august-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 5 Sub-Compact SUV: ये हैं बेस्ट-सेलिंग टॉप 5 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, पिछले साल की तुलना में इतनी बढ़ी बिक्री","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top 5 Sub-Compact SUV: ये हैं बेस्ट-सेलिंग टॉप 5 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, पिछले साल की तुलना में इतनी बढ़ी बिक्री
Sat, 17 Sep 2022 08:11 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 17 Sep 2022 08:11 PM IST
विज्ञापन
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी यानी 4 मीटर से छोटी एसयूवी कारें यानी सब-4-मीटर एसयूवी सेगमेंट नए कार खरीदारों और एंट्री-लेवल कार सेगमेंट से ऊपर उठने की चाहत रखने वालों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प बन गया है। ये एसयूवी एक हैचबैक की व्यावहारिकता तो देती ही हैं, साथ ही भारत की खराब सड़कों से निपटने के लिए हाई सीटिंग पोजिशन और अच्छी-खासी ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं अगस्त 2022 में बेची गई टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-4-मीटर एसयूवी के बारे में। साथ ही उनकी बिक्री संख्या और अगस्त 2021 की तुलना में उनकी सालाना आधार पर कितनी बढ़ोतरी हुई।
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Brezza
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-4-मीटर एसयूवी की सूची में Maruti Suzuki Brezza (मारुति सुजुकी ब्रेजा) टॉप पोजिशन पर है। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी ने हाल ही में ब्रेजा का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। नई 2022 मारुति सुजुकी ब्रेजा को हेड अप डिस्प्ले (एचयूडी) और सनरूफ जैसे कई तकनीकी फीचर्स के साथ डिजाइन में भी अहम बदलाव के साथ पेश किया गया है।

अगस्त 2022 में, मारुति सुजुकी ने 18 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज करते हुए ब्रेजा की 15,193 यूनिट्स बेचीं। जबकि अगस्त 2021 में, मारुति सुजुकी ने अपनी इस सब -4-मीटर एसयूवी की 12,906 यूनिट्स बेचीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Tata Nexon (टाटा नेक्सन) कुछ महीनों तक एसयूवी बिक्री चार्ट में टॉप पर बनी हुई थी। लेकिन पिछले महीने इसे दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स विकल्पों के साथ पेट्रोल या डीजल इंजन के साथ उपलब्ध, नेक्सन ईवी रेंज को छोड़कर 60 से ज्यादा वैरिएंट्स में उपलब्ध है।

अगस्त 2022 में, टाटा मोटर्स ने Nexon की 15,085 यूनिट्स बेचीं, जिसमें साल-दर-साल 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल इसी अवधि के दौरान टाटा मोटर्स ने 10,006 यूनिट्स की बिक्री की थी।