Top 5 Hybrid Cars: भारत में डीजल वाहनों पर सख्ती के कारण लोग पेट्रोल-हाइब्रिड और अधिक माइलेज देने वाली कारों की ओर बढ़ रहे हैं। बीते कुछ साल में पेट्रल-हाइब्रिड कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। इस मांग को देखते हुए, वाहन निर्माताओं ने ऐसी कारें पेश की हैं जो बेहतर माइलेज देने के साथ ईंधन की कम खपत करती हैं। यहां हम भारत में उपलब्ध 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara)
2 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन में बेचा जा रहा है। इसमें 1.5L, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 91.18 bhp की पावर और 122 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर इसे 27.97 kmpl का माइलेज देते हैं, जिससे यह भारत की सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हाइब्रिड कार बन गई है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर eCVT गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder)
3 of 6
Toyota Urban Cruiser Hyryder
- फोटो : Toyota
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर मारुति ग्रैंड विटारा के प्लेटफॉर्म पर आधारित मिड-साइज हाइब्रिड एसयूवी है। अर्बन क्रूजर हाइराइडर के हाइब्रिड वैरिएंट में कंपनी ने 1.5-लीटर हाइब्रिड इंजन दिया है। यह इंजन 177 वोल्ट लिथियम-आयन बैटरी पैक की मदद से 91 bhp का पावर और 122 Nm का टार्क जेनरेट करता है। हाइब्रिड Hyryder वैरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर eCVT गियरबॉक्स मिलता है।
टोयोटा कैमरी (Toyota Camry)
4 of 6
Toyota Camry Hybrid
- फोटो : Toyota
टोयोटा ने हाली ही में न्यू जनरेशन कैमरी को भारत में लॉन्च किया है। नई कैमरी में 2.5-लीटर पेट्रोल दिया गया है, जो कंपनी की फिफ्थ जेनरेशन हाइब्रिड सिस्टम से लैस है। ये इंजन 230hp का पावर जेनरेट करता है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि कार का माइलेज भी तकरीबन 30 प्रतिशत तक बेहतर हो गया है। इस इंजन को eCVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। न्यू जनरेशन टोयोटा कैमरी में 25.49 kmpl (ARAI क्लेम्ड) माइलेज मिलती है।
होंडा सिटी हाइब्रिड (Honda City Hybrid)
5 of 6
Honda City Hybrid
- फोटो : Honda Cars India
होंडा सिटी हाइब्रिड सेडान में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर को जोड़ा गया है। पावर आउटपुट की बात करें तो ये इंजन 126PS की मैक्सिमम पावर और 253Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ e-CVT गियरबॉक्स ऑफर किया जाता है। Honda City Hybrid सेडान की ARAI क्लेम्ड माइलेज 26.5 Kmpl है।