{"_id":"626fcd372f403536156af876","slug":"top-5-ev-scooter-electric-two-wheeler-sales-april-2022-ev-two-wheeler-sales-in-india-april-2022-two-wheeler-ev-sales-in-india-ola-electric-beats-hero-electric-in-april-2022-sales-ola-electric-becomes-india-s-top-electric-two-wheeler-brand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 5 EV टू-व्हीलर ब्रांड: ओला इलेक्ट्रिक बना भारत का टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड, हीरो इलेक्ट्रिक को अप्रैल की बिक्री में पछाड़ा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top 5 EV टू-व्हीलर ब्रांड: ओला इलेक्ट्रिक बना भारत का टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड, हीरो इलेक्ट्रिक को अप्रैल की बिक्री में पछाड़ा
Mon, 02 May 2022 05:53 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 02 May 2022 05:53 PM IST
विज्ञापन
Ola Electric Scooter
- फोटो : Twitter/@NLinIndia
कैब एग्रीटेगर से इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता बनी कंपनी Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने भारत की टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) को पछाड़कर भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के वाहन पोर्टल से पता चलता है कि ओला इलेक्ट्रिक अप्रैल 2022 में शीर्ष स्थान हासिल करने में कामयाब रही। ओला को अप्रैल में 12,683 यूनिट इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे, जिससे कंपनी ने इस साल मार्च की तुलना में MoM 39 प्रतिशत ग्रोथ हासिल किया है।
Okinawa Okhi 90
- फोटो : Okinawa Autotech
ये हैं टॉप 5 ईवी ब्रांड
दिलचस्प बात यह है कि हीरो इलेक्ट्रिक ने अप्रैल 2022 में 6,570 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपनी बिक्री में 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, जो भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में तीसरे स्थान पर रही। Okinawa Autotech (ओकिनावा ऑटोटेक) पिछले महीने 10,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी के साथ दूसरे स्थान पर थी। वाहन पोर्टल के डेटा से यह भी पता चलता है कि ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री पिछले साल दिसंबर से धीरे-धीरे बढ़ी है। अप्रैल 2022 में बिक्री की मात्रा के मामले में टॉप 5 ब्रांड में अन्य इलेक्ट्रिक दोपहिया ब्रांड चौथे और पांचवें स्थान पर रहे वे हैं Ampere (एम्पीयर) और Ather (एथर)।

ओला इलेक्ट्रिक S1 Pro स्कूटर में लगी आग
- फोटो : सोशल मीडिया
ईवी में आग से ओला की छवि हुई खराब
ओला इलेक्ट्रिक ने यह उपलब्धि ऐसे समय में हासिल की है जब ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने का वीडियो वायरल होने के बाद ईवी कंपनी की छवि खराब हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि हीरो इलेक्ट्रिक वह ब्रांड है जो ईवी आग घटना विवाद से बाहर रहा, जबकि ओला, प्योर ईवी और ओकिनावा जैसे अन्य ब्रांड इन आग की घटनाओं में फंस गए हैं।

Sohinder Gill, CEO, Hero Electric
- फोटो : Hero Electric
हीरो इलेक्ट्रिक की चुनौती
हीरो इलेक्ट्रिक की बिक्री में भारी गिरावट आई है, क्योंकि कंपनी ने इस साल मार्च में लगभग 13,000 यूनिट्स की थोक बिक्री की थी। जो अप्रैल के पिछले महीने में आधी हो गई। सेमीकंडक्टर मुद्दा उन कारकों में से एक हो सकता है जिन्होंने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड के उत्पादन में देरी और डिलीवरी में देरी में अहम भूमिका निभाई।

Hero Optima CX Electric Scooter
- फोटो : Hero Electric
इन कारकों की वजह से आखिरकार अप्रैल 2022 में कंपनी की कुल बिक्री पर असर पड़ा है। मई में भी इसी तरह की गिरावट जारी रह सकती है, क्योंकि सेमिकंडक्टर संकट ऑटोमोटिव सप्लाई चेन और उत्पादन को नुकसान पहुंचा रहा है।