शहरों में बढ़ते ट्रैफिक और लंबे जाम के चलते लोग अब मैनुअल गियर से दूरी बनाते जा रहे हैं। खासकर मेट्रो शहरों में ऑटोमैटिक कारों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है। इसकी सबसे बड़ी वजह है बार-बार गियर और क्लच बदलने की झंझट से छुटकारा। पहले ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन केवल महंगी कारों में मिलता था, लेकिन अब ऑटो कंपनियां बजट कारों में भी इसका विकल्प देने लगी हैं। ऐसे में अगर आप कम कीमत में एक स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो यहां हम आपको 5 ऐसी बजट ऑटोमैटिक कारों के बारे में बता रहे हैं, जो भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक में भी थकाएंगी नहीं।
2 of 6
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : Hyundai
Hyundai Grand i10 NIOS
Hyundai Grand i10 NIOS अपने सेगमेंट में एक बेहद पॉपुलर और स्मूद ड्राइविंग वाली कार है। इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट Magna से लेकर Asta तक उपलब्ध हैं। इसमें 1.2 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 82 बीएचपी की पावर और 114 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसका सस्पेंशन सेटअप और स्टेयरिंग कंट्रोल शानदार है, जो इसे सिटी ड्राइव के लिए परफेक्ट बनाता है।
3 of 6
Maruti Suzuki Swift
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Swift
नई जनरेशन Swift में K12E सीरीज का 1.2 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 81 बीएचपी पावर और 112 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स VXi से लेकर ZXi+ वेरिएंट तक मिल जाता है। यह इंजन स्मूद है और ट्रैफिक में कम मेहनत में चलाया जा सकता है।
4 of 6
Renault Kwid
- फोटो : Renault
Renault Kwid
Renault Kwid भारत की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक हैचबैक कारों में से एक है। इसका AMT वेरिएंट RXL(O) से शुरू होता है, जिसमें 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर इंजन 68 बीएचपी और 92.5 एनएम टॉर्क देता है। इसमें ट्रैफिक असिस्ट मोड भी है, जो सिटी ड्राइविंग को आसान बनाता है। कंपनी इस कार में 22.3 kmpl का माइलेज क्लेम करती है।
5 of 6
Maruti S-Presso
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki S-presso
S-Presso एक हाई ग्राउंड क्लियरेंस और किफायती ऑटोमैटिक कार है। इसका AMT वेरिएंट VXi(O) से शुरू होता है। इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो 25.30 kmpl शानदार माइलेज देता है। साथ ही इसमें ड्यूल एयरबैग्स, ESP, हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।