{"_id":"685680810482685e0a05aeba","slug":"top-5-affordable-bikes-with-traction-control-system-in-india-features-specifications-2025-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Traction Control: अब बाइक में कार वाले फीचर्स! 'ट्रैक्शन कंट्रोल' के साथ आतें हैं ये पांच किफायती टू-व्हीलर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Traction Control: अब बाइक में कार वाले फीचर्स! 'ट्रैक्शन कंट्रोल' के साथ आतें हैं ये पांच किफायती टू-व्हीलर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sat, 21 Jun 2025 03:25 PM IST
सार
Affordable Bikes With Traction Control: अब बाइक में भी ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलने लगे हैं। पहले ये सिर्फ महंगी बाइक्स में होता था, लेकिन अब कई किफायती मोटरसाइकिल्स में भी यह फीचर आने लगा है। जानिए 5 सबसे सस्ती बाइक्स कौन-सी हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ आती हैं ये 5 बाइक्स
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम अब सिर्फ लग्जरी बाइक्स तक सीमित नहीं रहा। यह तकनीक अब भारत की कुछ किफायती मोटरसाइकिल्स में भी उपलब्ध है। यह फीचर गाड़ी की स्पीड और ग्रिप को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे बाइक स्लिप होने से बचती है। आइए जानते हैं भारत में उपलब्ध सबसे सस्ती पांच बाइक्स जिनमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम मिलता है।
2 of 6
2025 Yamaha FZ-S Fi Hybrid
- फोटो : Yamaha
Yamaha FZ-S FI Hybrid
भारत में ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ आने वाली सबसे सस्ती बाइक यामाहा FZ-S FI है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये है। इसमें 149cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो 12.2 bhp की पावर और 13.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है और इसमें Starter Motor Generator (SMG) की सुविधा भी है, जिससे लो रेव पर बेहतर पिकअप मिलता है।
3 of 6
Bajaj Pulsar N250
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Pulsar N250
बजाज ने पिछले साल अपनी Pulsar N250 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया था जिसमें अब ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर भी शामिल है। इसमें 249cc सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन है जो 24.1 bhp और 21.5 Nm का टॉर्क देता है। यह बाइक स्लिपर क्लच और 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Honda NX200
- फोटो : HMSI
Honda NX200
CB200X पर आधारित यह बाइक हाल ही में लॉन्च हुई है और यह Honda की सबसे सस्ती बाइक है जिसमें Selectable Torque Control (Honda की ट्रैक्शन कंट्रोल टेक्नोलॉजी) मिलता है। इसमें 184cc इंजन है जो 17.03 bhp की पावर और 16.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन
5 of 6
Yamaha MT 15
- फोटो : Yamaha
Yahama MT-15 V2 / R15 V4
यामाहा ने MT-15 V2 और R15 V4 में भी ट्रैक्शन कंट्रोल देना शुरू कर दिया है। दोनों बाइक्स में 155cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो 18.1 bhp की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ आता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।