{"_id":"64d229097eb35fe6fc05128f","slug":"top-3-micro-suv-top-micro-suv-in-india-best-selling-micro-suv-in-india-2023-08-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 3 Micro SUV: यह हैं भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-3 माइक्रो एसयूवी, जानें कीमत और डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top 3 Micro SUV: यह हैं भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-3 माइक्रो एसयूवी, जानें कीमत और डिटेल्स
Tue, 08 Aug 2023 05:09 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 08 Aug 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (एसयूवी) की मांग लगातार बढ़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए कार निर्माता अलग-अलग प्राइस रेंज में ज्यादा उत्पाद पेश करने के लिए कमर कस रहे हैं। इस साल, हम एक दर्जन से ज्यादा नई एसयूवी लॉन्च होने की उम्मीद कर सकते हैं, जिनमें से ज्यादातर सब-4-मीटर श्रेणी में आती हैं। एंट्री-लेवल और प्रीमियम हैचबैक खरीदार अब छोटे या माइक्रो एसयूवी सेगमेंट की ओर रुख कर रहे हैं। इस समय देश में तीन माइक्रो एसयूवी की पेशकश हैं - मारुति सुजुकी फ्रोंक्स, टाटा पंच और ह्यूंदै एक्सटर।
Maruti FRONX
- फोटो : अमर उजाला
जुलाई 2023 में, मारुति सुजुकी की फ्रोंक्स माइक्रो एसयूवी टाटा पंच से आगे निकलने में कामयाब रही, जो बाजार में आने के बाद से इस सेगमेंट पर हावी रही है। इंडो-जापानी वाहन निर्माता ने फ्रोंक्स की 13,220 यूनिट्स बेचीं, जबकि पंच ने कुल 12,019 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। ह्यूंदै की नई लॉन्च हुई एक्सटर 7,000 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रही। कुल मिलाकर जुलाई 2023 में माइक्रो एसयूवी की कुल 32,239 यूनिट्स की बिक्री हुई।
माइक्रो एसयूवी की जुलाई 2023 की बिक्री
| मॉडल | बिक्री |
| मारुति फ्रोंक्स | 13,220 |
| टाटा पंच | 12,019 |
| ह्यूंदै एक्सटर | 7,000 |
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
Maruti Fronx
अप्रैल में लॉन्च हुई मारुति फ्रोंक्स 13 वैरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 7.47 लाख रुपये से 13.14 लाख रुपये के बीच है। यह कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन या 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। टर्बो पेट्रोल इंजन 100 bhp का पावर और 147 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 90 bhp का पावर जेनरेट करता है। मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स की पेशकश की जाती है, और फ्रोंक्स सीएनजी ईंधन ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध है।

Tata Punch CNG
- फोटो : Tata Motors
Tata Punch
तीनों माइक्रो एसयूवी में टाटा पंच सबसे किफायती है, जिसकी कीमत 6 लाख रुपये से 10.10 लाख रुपये के बीच है। इसमें 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 86 bhp का पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हाल ही में टाटा ने पंच मॉडल लाइनअप में पांच नए सीएनजी वैरिएंट्स शामिल किए हैं, जिनकी कीमत 7.10 लाख रुपये से 9.68 लाख रुपये तक है।

Hyundai Exter
- फोटो : Hyundai
Hyundai Exter
नई लॉन्च की गई ह्यूंदै एक्सटर को 6 लाख रुपये और 10 लाख रुपये की प्राइस रेंज के भीतर पेश किया गया है। इस माइक्रो एसयूवी में 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 83 bhp का अधिकतम पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका CNG वर्जन 69 bhp का पावर और 95.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।