फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की सबसे फास्ट चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक कार Lucid Air लॉन्च, 832 किमी है रेंज, जानें कीमत और खूबियां

Fri, 11 Sep 2020 02:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 11 Sep 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
lucid air electric car launched lucid air electric sedan price longest range electric car Fastest charging electric vehicle lucid motors sedan car lucid air specs lucid air beats Tesla Model S Long Range Plus electric car in range
Lucid Air Electric car - फोटो : Lucid Motors
Lucid Motors (ल्यूसिड मोटर्स) ने अपनी सबसे बहुप्रतीक्षित Lucid Air (ल्यूसिड एयर) इलेक्ट्रिक सेडान कार के प्रॉडक्शन वर्जन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अमेरिका में सिलिकॉन वैली स्थित अपने हेडक्वार्टर से एक ग्लोबल वेब प्रसारण के जरिए नई कार को लॉन्च किया। कंपनी ने कहा कि वह इस नई फुल-इलेक्ट्रिक लक्जरी सेडान कार की डिलीवरी मार्च 2021 में शुरू कर देगी। Lucid Motors अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप कंपनी है। खास बात यह है कि कंपनी की नई कार Lucid Air रेंज के मामले में अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की कार से बहुत ज्यादा है। 
lucid air electric car launched lucid air electric sedan price longest range electric car Fastest charging electric vehicle lucid motors sedan car lucid air specs lucid air beats Tesla Model S Long Range Plus electric car in range
Lucid Air Electric car - फोटो : Lucid Motors
वेरिएंट्स और कलर
इलेक्ट्रिक सेडान कार Lucid Air 4 वेरिएंट्स में पेश की गई है। इसमें बेस वेरिएंट के अलावा Touring, Grand Touring और Dream एडिशन का ऑप्शन मिलेगा। अपने ड्यूल मोटर सेटअप में यह कार 1,080hp पावर जेनरेट करती है। इलेक्ट्रिक कार 3 कलर में पेश की गई है। इसमें स्टेलर वाइट, इंफनिट ब्लैक और यूरेका गोल्ड शामिल हैं। यूरेका गोल्ड कलर सिर्फ कार के ड्रीम एडिशन में ही मिलेगा। 
lucid air electric car launched lucid air electric sedan price longest range electric car Fastest charging electric vehicle lucid motors sedan car lucid air specs lucid air beats Tesla Model S Long Range Plus electric car in range
Lucid Air Electric car - फोटो : Lucid Motors
सबसे तेजी से चार्ज होने वाली ईवी
Lucid Air कार में कॉम्पैक्ट 113kWh एक्सटेंडेड-रेंज बैटरी पैक मिलता है। यह एक ऐसी ही इलेक्ट्रिक सेडान कार है जो सबसे तेज रिचार्ज करने का फीचर देती है। कंपनी के मुताबिक DC फास्ट चार्जिंग नेटवर्क से कनेक्ट होने पर यह कार सिर्फ 20 मिनट के चार्ज के बाद 300 मील (482 किलोमीटर) तक की दूरी तय कर सकती है। फुल चार्जिंग यह इलेक्ट्रिक कार 832 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
lucid air electric car launched lucid air electric sedan price longest range electric car Fastest charging electric vehicle lucid motors sedan car lucid air specs lucid air beats Tesla Model S Long Range Plus electric car in range
Lucid Air Electric car - फोटो : Lucid Motors
रफ्तार 
Lucid Air सिर्फ 2.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार की टॉप स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा है। यह एकमात्र ऐसी इलेक्ट्रिक सेडान कार है जो 10 सेकंड से कम समय में क्वॉर्टर-माइल टाइम हासिल कर लेती है। 
विज्ञापन
lucid air electric car launched lucid air electric sedan price longest range electric car Fastest charging electric vehicle lucid motors sedan car lucid air specs lucid air beats Tesla Model S Long Range Plus electric car in range
Lucid Air Electric car - फोटो : Lucid Motors
फीचर्स
Lucid Air इलेक्ट्रिक कार का इंटीरियर प्राइवेट जेट से प्रेरित है। लूसिड एयर में फुल-साइज लग्जरी-क्लास इंटीरियर दिया गया है। ड्राइवर के सामने 34 इंच कर्व्ड ग्लास कॉकपिट 5K डिस्प्ले मिलता है, जो कि डैशबोर्ड के ऊपर फ्लोट करता है। इस कार में 32 सेंसर्स दिए गए हैं। कार में ड्राइवर-मॉनिटरिंग सिस्टम और इसके एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के लिए इथरनेट बेस्ड आर्किटेक्चर दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed