फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti की इन पांच कारों को नहीं भूल पाएंगे आप, कभी लोग देखते थे इन्हें खरीदने का सपना

Fri, 01 May 2020 02:25 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 01 May 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
These 5 Maruti Suzuki Cars Loved By Enthusiasts
Maruti Suzuki

दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी एक ऐसा ब्रांड है जिसकी गाड़ियां देशभर में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। यह कंपनी कार बनाते समय अपने ग्राहकों का पूरा ध्यान रखती है। कंपनी सस्ती और एक उद्देश्य के साथ अपनी कारें बनाती है। बता दें कि ज्यादातर भारतीयों के घरों में मारुति कार के रूप में उनकी पहली कार है। आइए बात करते हैं मारुति की उन पांच कारों के बारे में जो आज भी लोगों की पसंद बनी हुई हैं...

These 5 Maruti Suzuki Cars Loved By Enthusiasts
Maruti Gypsy

Maruti Gypsy

Maruti Gypsy कंपनी की बाजार में पहली पेट्रोल 4X4 कार है। शुरुआत में इस कार को 1.0-लीटर इंजन के साथ लॉन्च किया गया था। जबकि इसके 1.3- लीटर इंजन ने इसे एक अलग पहचान दी। इस जिप्सी को रैलियों के लिए भी काफी इस्तेमाल किया गया। यही नहीं लोग आज भी मारुति जिम्नी के रूप में इसकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि जिम्नी अगले साल तक बाजार में लॉन्च की जा सकती है। उम्मीद की जा रही है कि जिम्नी के रूप में लोगों को एक बार फिर मारुति जिस्पी वाला आनंद आएगा।   

These 5 Maruti Suzuki Cars Loved By Enthusiasts
maruti 800 - फोटो : Social Media

Maruti 800

Maruti 800 सुजुकी कंपनी की पहली कार थी। इस कार को कंपनी ने 800 सीसी इंजन के साथ उतारा था। इसके प्रसिद्ध होने का एक कारण यह भी था कि इस कार के पार्ट्स जापान से आसानी से उपलब्ध हो जाते थे। इस कार को ग्राहकों ने खूब खरीदा। कार को बहुत अधिक खरीदे जाने का एक कारण यह भी था कि कंपनी ने इस कार की हीटिंग की समस्या को हल कर दिया था।      

विज्ञापन
विज्ञापन
These 5 Maruti Suzuki Cars Loved By Enthusiasts
Maruti Esteem - फोटो : Social Media

Maruti Esteem

Maruti Esteem ने भारतीय बाजार में मारुति 1000 के रूप में अपनी यात्रा शुरू की। इस कार को भारतीय बाजार में 1.3-लीटर इंजन और 2 वैरिएंट के विकल्प के साथ उतारा गया। यह उस दौर के लिए बड़ी बात थी। इस कार की परफॉर्मेंस बेहद शानदार थी। इस कार का इंजन भी काफी शक्तिशाली है। सुजुकी की कार होने वाहन के चलते इसके पार्ट्स भी आसानी से जापान से ऑर्डर किए जा सकते थे। वहीं जापानी कारों की तुलना में यह बेहद सस्ती कार थी। 

विज्ञापन
These 5 Maruti Suzuki Cars Loved By Enthusiasts
Maruti Baleno

Maruti Baleno (Old)

सुजुकी की बलेनो कार अपने इंजन की वजह से भारतीय बाजार में हिट थी। यह कार 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में आई थी। कार अपनी परफॉर्मेंस और हैंडलिंग के लिए जानी जाती थी। इसका लुक भी लोगों को अपनी और आकर्षित करता था। इसकी गिनती आज भी सुजुकी कंपनी की शानदार कारों में होती है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि सालों बाद कंपनी ने इसके नाम को भुनाते हुए सेडान की जगह हैचबैक कार लॉन्च की, लेकिन नाम वही रखा बलेनो।        

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed