{"_id":"5eaae0a4b8b79e2a7965bc69","slug":"next-generation-dc-avanti-will-be-india-first-electric-sports-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DC Avanti होगी भारत की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
DC Avanti होगी भारत की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में
भारतीय बाजार के लिए DC Avanti के इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम किया जा रहा है। यह भारत की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार होगी। बता दें कि इस कार का डिजाइन डीसी टीसीए (टाइटेनियम, कार्बन और एल्यूमीनियम) से लिया गया है। यानी इस कार को बनाने में इन तीन धातुओं का इस्तेमाल किया गया है।
2 of 5
auto expo 2018
- फोटो : लाल सिंह
इस कार को पहली बार 2018 में ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। कार में 3.8 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो 320 पीएस की पावर जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।
3 of 5
auto expo 2018
- फोटो : लाल सिंह
डीसी की यह पहली इलेक्ट्रिक पावरट्रेन स्पोर्ट्स कार स्विट्जरलैंड की एक फर्म तैयार कर रही है। बता दें कि यह वही कंपनी हो सकती है जिससे डीसी ने डीसी2 ई (इलेक्ट्रिक एंबेसडर) को तैयार करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
DC Avanti
- फोटो : Team-BHP
जहां तक इस कार के टेक-स्पेक्स और प्रदर्शन का सवाल है तो डीसी की आगामी स्पोर्ट्स कार में 160 केडब्ल्यूएच की बैटरी होगी। दावा किया गया है कि यह कार 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार सिर्फ 5.5 सेकंड में पकड़ सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
DC Avanti Rear
- फोटो : Team-BHP
जानकारी के मुताबिक कार का बहुत सारा काम पूरा हो चुका है। फिलहाल अभी इसके इंटीरियर और लाइट के डिजाइन पर काम जारी है। डीसी अवंती इलेक्ट्रिक को 2022 तक बाजार में उतारने की उम्मीद है। इसकी कीमत की बात करें तो यह 40 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।