{"_id":"64a688f37d89003e7f07bbeb","slug":"tata-tiago-sales-figures-tata-tiago-acheives-5-lakh-sales-milestone-2023-07-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Tiago: टाटा टियागो ने पार किया पांच लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा, जानें कीमत और खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Tiago: टाटा टियागो ने पार किया पांच लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा, जानें कीमत और खूबियां
Thu, 06 Jul 2023 03:06 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 06 Jul 2023 03:06 PM IST
विज्ञापन
Tata Tiago
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने एलान किया कि उन्होंने भारतीय बाजार में अपनी एंट्री लेवल हैचबैक Tiago (टियागो) की 5 लाख यूनिट्स की बिक्री की है। टियागो की आखिरी 1 लाख यूनिट्स 15 महीने की अवधि में बेची गईं। टियागो इस समय टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में उपलब्ध सबसे सस्ती कार है। Tata Tiago की एक्स-शोरूम कीमत 5.60 लाख रुपये से शुरू होती है और 8.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
Tata Tiago
- फोटो : Tata Motors
बिक्री में हासिल हुए इस मील के पत्थर पर टिप्पणी करते हुए, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के हेड-मार्केटिंग विनय पंत ने कहा, "टियागो ने अपने लॉन्च के बाद से हमारी नई फॉरएवर रेंज की लोकप्रियता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टियागो ने समझदार ग्राहकों को अच्छी स्टाइलिंग, बेजोड़ सुरक्षा मानकों, अत्याधुनिक तकनीक की पेशकश करके लगातार अपेक्षाओं को पार किया है, जिससे हैच सेगमेंट के परिदृश्य को नया आकार दिया गया है। 5 लाख बिक्री के आंकड़े को पार करना टाटा मोटर्स की उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का एक शानदार सबूत है। हम अपने सम्मानित ग्राहकों को उनकी निरंतर रुचि के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। हमें यकीन है कि टियागो न्यू फॉरएवर रेंज की कामयाबी और सेगमेंट की बढ़ोतरी के लिए महत्वपूर्ण बनी रहेगी।"
Tata Tiago CNG
- फोटो : Tata Motors
तीन पावरट्रेन ऑप्शंस
टाटा मोटर्स टियागो को तीन पावरट्रेन ऑप्शंस - इलेक्ट्रिक, सीएनजी और पेट्रोल के साथ बेचती है। पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन में 1.2-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 84 बीएचपी का अधिकतम पावर और 113 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 5-स्पीड एएमटी से जोड़ा गया है। सीएनजी पावरट्रेन में सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। सीएनजी मोड में, पावर आउटपुट 72 बीएचपी और 95 एनएम मिलता है।

Tata Tiago EV
- फोटो : Tata Motors
टियागो ईवी
वहीं, इसके इलेक्ट्रिक अवतार टियागो ईवी को दो बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है। छोटे पैक में 19.2 kWh का बैटरी मिलता है और दावा किया गया है कि इसकी ड्राइविंग रेंज 250 किमी है। जबकि बड़े पैक में 24 kWh का बैटरी मिलता है और यह 315 किमी की ड्राइविंग रेंज का दावा करता है।

छोटे बैटरी पैक में 45 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर है जो 110 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 6.2 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। जबकि बड़े बैटरी पैक में 55 किलोवाट का इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है जो 114 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 5.7 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।