फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiago Limited Edition हुई लॉन्च, जानें कीमत और शानदार नए फीचर्स

Sat, 30 Jan 2021 12:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 30 Jan 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
tata tiago limited edition 2021 launched in india tata tiago limited edition price tata tiago price in india tata motors cars
Tata Tiago Limited Edition - फोटो : Tata Motors
देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने आज अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Tiago (टियागो) का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस हैचबैक का नाम Tiago Limited Edition (टियागो लिमिटेड एडिशन) है। यह टियागो रिफ्रेश रेंज की पहली सालगिरह के मौके पर पेश की गई है। जानें इस नए वेरिएंट में क्या है खास।
tata tiago limited edition 2021 launched in india tata tiago limited edition price tata tiago price in india tata motors cars
Tata Tiago Limited Edition Teaser - फोटो : Tata Motors
कीमत
Tiago Limited Edition को दिल्ली में 5.79 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। XT वैरिएंट पर आधारित, टियागो लिमिटेड एडिशन मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध होगा। इस वेरिएंट को तीन सिंगल टोन कलर्स में पेश किया गया है। इसमें फ्लेम रेड, पियरलेसेंट व्हाइट और डेटोना ग्रे शामिल हैं। 
 
tata tiago limited edition 2021 launched in india tata tiago limited edition price tata tiago price in india tata motors cars
Tata Tiago Facelift - फोटो : Tata Motors
'न्यू फॉरएवर' रेंज
इससे पहले पिछले साल 2020 में टाटा ने टियागो के बीएस6 वर्जन को लॉन्च किया था जो इसकी 'न्यू फॉरएवर' रेंज का हिस्सा है। टियागो 2020 में मामूली डिजाइन अपग्रेड किए गए थे और कार मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें नया Revotron 1.2-लीटर बीएस6 पेट्रोल इंजन मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tata tiago limited edition 2021 launched in india tata tiago limited edition price tata tiago price in india tata motors cars
Tata tiago xz+
फीचर्स
टियागो लिमिटेड एडिशन कुछ नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। लिमिटेड एडिशन टियागो में नया 14-इंच के बोल्ड ब्लैक अलॉय व्हील्स, 5-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन शामिल है जिसमें Navimaps के माध्यम से 3D नेविगेशन, डिस्प्ले के साथ रिवर्स पार्किंग सेंसर, वॉयस कमांड रिकग्निशन और इमेज और वीडियो प्लेबैक शामिल हैं। इसमें रियर पार्सल शेल्फ भी मिलता है। 
विज्ञापन
tata tiago limited edition 2021 launched in india tata tiago limited edition price tata tiago price in india tata motors cars
Tata Tiago Facelift - फोटो : Tata Motors
नई लॉन्च से उम्मीदें
इस नए वेरिएंट के लॉन्च पर टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार के मार्केटिंग हेड विवेक श्रीवत्स ने कहा, "2016 में लॉन्च होने के बाद से, टियागो अपने सेगमेंट में बहुत सफल रही है और इसे सभी ने सराहा है। उसके बाद, इस उत्पाद के बीएस 6 वर्जन को 2020 में पेश किया गया था जिसने लॉन्च के समय GNCAP (जीएनसीएपी) द्वारा 4 स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की, जिससे यह अपने सेगमेंट में सबसे सुरक्षित कार बन गई। इस समय इस कार के 3.25 लाख से ज्यादा संतुष्ट ग्राहक हैं। टियागो ने जाहिर तौर पर बाजार की जबरदस्त प्रतिक्रिया हासिल की है। हमें विश्वास है कि इस लिमिटेड एडिशन की शुरूआत और हमारे न्यू फॉरएवर फिलॉसफी के जरिए, हम अपने उपभोक्ताओं की लगातार बढ़ती मांग को पूरा करते हुए इस सेगमेंट में उत्साह लाते रहेंगे।" 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed