{"_id":"64c382669294bb80e50459d9","slug":"tata-smart-electric-bus-tata-starbus-ev-prototype-flagged-off-in-bengaluru-know-details-2023-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Electric Bus: टाटा स्मार्ट इलेक्ट्रिक बस प्रोटोटाइप को बेंगलुरु में दिखाई गई हरी झंडी, जानें क्या है खास","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Electric Bus: टाटा स्मार्ट इलेक्ट्रिक बस प्रोटोटाइप को बेंगलुरु में दिखाई गई हरी झंडी, जानें क्या है खास
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने शुक्रवार को एलान किया है कि बेंगलुरु के लिए उसकी स्मार्ट इलेक्ट्रिक बस Tata Starbus EV (टाटा स्टारबस ईवी) के पहले प्रोटोटाइप को हरी झंडी दिखाई गई। यह इलेक्ट्रिक बस शहर के स्थानीय लोगों के लिए शून्य-उत्सर्जन सार्वजनिक परिवहन विकल्प का वादा करता है। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार, बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन और टाटा मोटर्स के सदस्यों ने भाग लिया।
2 of 4
Tata Electric Bus
- फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
टाटा मोटर्स ने इस बात पर रोशनी डाली कि उसकी इलेक्ट्रिक बसें भारतीय शहरों के लिए सार्वजनिक परिवहन का एक व्यवहार्य विकास है और विशेष रूप से टीएमएल स्मार्ट सिटी मोबिलिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड और कर्नाटक सरकार के बीच 12 वर्षों में 12-मीटर लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों की 921 यूनिट्स की आपूर्ति के लिए एक आदेश पर हस्ताक्षर किए गए थे।
3 of 4
Tata Star Electric Bus
- फोटो : अमर उजाला
टाटा स्टारबस ईवी न सिर्फ शून्य-प्रदूषण ऑप्शन करने का दावा करती है, बल्कि इसकी आरामदायक साख पर भी जोर देती है। इसमें नई पीढ़ी का इलेक्ट्रिक पावरट्रेन, एक इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन, 35 यात्रियों के लिए बैठने की जगह के साथ एडवांस्ड टेलीमैटिक्स सिस्टम और लो-फ्लोर कॉन्फिगरेशन के साथ आसान एंट्री और एग्जिट मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Tata Electric Bus
- फोटो : Social Media
देश के विभिन्न शहरों के परिवहन विभागों को अब तक ऐसी 900 बसें सप्लाई की जा चुकी हैं। कंपनी इस बात पर रोशनी डालती है कि ये यूनिट्स पहले ही और संचयी रूप से, 95 प्रतिशत के अपटाइम के साथ, आठ करोड़ किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।