फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आम ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक कार Tata Tigor EV की बुकिंग शुरू, फुल चार्ज में चलेगी 213 किमी

Sat, 07 Dec 2019 05:36 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 07 Dec 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
tata Motors electric sedan car Tata Tigor EV booking started, Private deliveries started in India
Tata Tigor EV Blue - फोटो : Tata Motors

टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक सेडान कार Tigor EV बुकिंग शुरू कर दी है। खास बात यह होगी कि इस कार को अब आम ग्राहक भी खरीद सकेंगे। कंपनी ने आम ग्राहकों के लिए इसे ब्लू रंग में उतारा है। इससे पहले यह कार केवल फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए उपलब्ध थी। वहीं फुल चार्ज करने पर यह 213 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगी।

tata Motors electric sedan car Tata Tigor EV booking started, Private deliveries started in India
Tata Tigor EV

पांच हजार में बुकिंग

टाटा मोटर्स की वेबसाइट के मुताबिक Tata Tigor EV की बुकिंग शुरू हो गई है। मात्र पांच हजार रुपये देकर इस कार को बुक किया जा सकता है। इस कार को तीन वेरियंट XE+, XM+ और XT+ में उतारा गया है। टाटा मोटर्स ने पुरानी इलेक्ट्रिक टिगोर के मुकाबले नई टिगोर में बैटरी रेंज को बढ़ाया है, जिससे यह ज्यादा दूरी तय कर सकती है।
 

tata Motors electric sedan car Tata Tigor EV booking started, Private deliveries started in India
Tata Tigor delivery - फोटो : Social Media

10.44 लाख रुपये से शुरू

वहीं टाटा मोटर्स ने टिगोर ईवी की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। हाल ही में मुंबई में पहली टिगोर ईवी XT+ वेरियंट की डिलीवर भी की गई। इस वेरियंट की कीमत 10.75 लाख रुपये है, जबकि शुरुआती वेरियंट्स XE+ की कीमत 10.44 लाख रुपये और XM+ की कीमत 10.61 लाख रुपये है। कंपनी का मानना है कि सिटी कार होने के नाते लोग शहर में सीमित 150 किमी की दूरी ही तय करते हैं, जो 213 किमी के लिहाज से इस कार के लिए काफी है। वहीं टाटा टिगोर ईवी की टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है, जो शहर के लिहाज से काफी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tata Motors electric sedan car Tata Tigor EV booking started, Private deliveries started in India
Tata Tigor EV Battery - फोटो : AmarUjala

बूट स्पेस के निचले हिस्से में बैटरियां

वहीं इसके बाकी स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसकी लंबाई 3,992 एमएम, चौड़ाई 1,677 एमएम और ऊंचाई 1,537 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2,450 एमएम है। कार का वजन 1,126 किग्रा है। वहीं कार के बूट स्पेस के निचले हिस्से में बैटरियां दी गई हैं। बावजूद इसके इसमें काफी बूट स्पेस दिया गया है। स्टेपनी को बूट स्पेस में साइड में खड़ा किया गया है।

विज्ञापन
tata Motors electric sedan car Tata Tigor EV booking started, Private deliveries started in India
Tata Tigor EV Side - फोटो : Social Media

तीन साल या 1.25 लाख किमी की वारंटी

कार में 21.5 Kwh बैटरी दी गई है, जो 40 बीएचपी की पावर और 105 एमएम का पीक टॉर्क देता है। इसमें सिंगल स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट दी गई है, जिससे सिटी ड्राइविंग में कोई दिक्कत नहीं होती है। कंपनी कार पर तीन साल या 1.25 लाख किमी की वारंटी दे रही है, जो दो चार्जिंग ऑप्शंस रेगुलर और फास्ट चार्जर के साथ आएगी। फास्ट चार्जर दो घंटे में 80 फीसदी तक बैटरी चार्ज कर देता है, जबकि सामान्य चार्जर फुल चार्जिंग में 12 घंटे का वक्त लेता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed