Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने एलान किया है कि भारत में उसके यात्री वाहनों की कीमत 7 नवंबर से बढ़ जाएगी। कार के वैरिएंट और मॉडल के आधार पर कीमतों में औसत 0.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। कंपनी के मुताबिक उत्पादन लागत बढ़ने के कारण वाहनों की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। निर्माता ने कहा कि वे बढ़ी हुई लागत के एक महत्वपूर्ण हिस्से को खुद उठा रहे हैं। लेकिन ओवरऑल इनपुट लागत में भारी बढ़ोतरी ने उसे इस न्यूनतम कीमत बढ़ोतरी के जरिए कुछ अनुपात में ग्राहकों पर डालने के लिए मजबूर किया है।
2 of 5
Tata Nexon EV Max
- फोटो : Tata Motors
यह पहली बार नहीं है जब निर्माता ने अपने यात्री वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। टाटा मोटर्स ने इससे पहले कीमतों में 0.55 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। कीमतों में इजाफा जुलाई में हुआ था जब टाटा मोटर्स ने Nexon EV (नेक्सन ईवी) और Nexon EV Max (नेक्सन ईवी मैक्स) की कीमतों में भी बढ़ोतरी की थी।
3 of 5
Tata Tigor EV
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स पिछले कुछ वर्षों में सबसे कामयाब ऑटोमोबाइल निर्माताओं में से एक बन गया है। निर्माता ने अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो की बिक्री में 157 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने पिछले महीने कुल मिलाकर 4,277 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की, जबकि एक साल पहले इसी महीने में 1,660 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। टाटा इस सयम भारत में अग्रणी इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर निर्माता है और उसके पास इलेक्ट्रिक वाहनों की सबसे बड़ी लाइन-अप है। टाटा के पास Tigor EV, Nexon EV और Nexon EV Max जैसी इलेक्ट्रिक कार हैं। कंपनी के पास Tiago EV भी है जिसका हाल ही में उतारा गया था और यह इस समय भारतीय बाजार में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर है।
4 of 5
Tata Tiago EV
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 200 इलेक्ट्रिक बसें पहुंचाईं। वे जम्मू-कश्मीर को 12-मीटर स्टारबस इलेक्ट्रिक बसों की 50 यूनिट्स के अलावा 9-मीटर स्टारबस इलेक्ट्रिक बसों की 150 यूनिट्स भी डिलीवर करेगी।
5 of 5
Tata Star Electric Bus
- फोटो : अमर उजाला
कंपनी के पैसेंजर व्हीकल्स का निर्यात 2021 के अक्तूबर में 230 यूनिट्स से 10 प्रतिशत घटकर 206 यूनिट्स पर आ गया। घरेलू बाजार में उसके वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री एक साल पहले के महीने में 31,226 यूनिट्स की तुलना में 31,320 यूनिट्स पर मामूली रूप से ज्यादा थी। जबकि अक्तूबर 2021 में 2,448 प्रतिशत के मुकाबले निर्यात 35 प्रतिशत घटकर 1,592 यूनिट्स रह गया।