फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Cars Price Hike: आज से महंगी हो गईं टाटा मोटर्स की गाड़ियां, जनवरी में दूसरी बार बढ़ीं कीमतें

Wed, 19 Jan 2022 02:18 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 19 Jan 2022 02:18 AM IST
सार

Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने मंगलवार को देश में यात्री वाहनों की अपनी रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। जानें कितनी बढ़ेगी कीमतें।

विज्ञापन
tata motors cars price increases from today second time in january automobile news in hindi
टाटा कारों की कीमतों में आज से बढ़ोतरी - फोटो : Prateek Singh Saun
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने मंगलवार को देश में यात्री वाहनों की अपनी रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। कीमतों में बढ़ोतरी बुधवार यानी 19 जनवरी से लागू हो जाएगी। टाटा मोटर्स ने अपने वाहनों की कीमत में करीब 0.9 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी की है। वहीं, कंपनी ने ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर कुछ मॉडल वैरिएंट पर लगभग 10,000 रुपये तक की कटौती भी की है। 
tata motors cars price increases from today second time in january automobile news in hindi
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
पुरानी कीमत पर कार लेने का मौका
बढ़ती लागत देश में वाहन निर्माताओं को चुनौती दे रही है और टाटा मोटर्स ने अपने कार मॉडलों की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी के लिए एक बार फिर इस ओर इशारा किया है। हालांकि, कंपनी उन सभी ग्राहकों को प्राइस प्रोटेक्शन देगी, जिन्होंने मंगलवार को या उससे पहले टाटा मोटर्स के वाहन को बुक किया है। यानी 18 जनवरी को या इससे पहले टाटा मोटर्स की कार बुक कराने वाले ग्राहकों को पुरानी कीमत पर ही वाहन मिलेगी। 
tata motors cars price increases from today second time in january automobile news in hindi
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
इस महीने दूसरी बार बढ़ी कीमतें
इससे पहले देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने कॉमर्शियल वाहनों को जनवरी से 2.5 फीसदी तक महंगा करने का एलान किया था। कंपनी ने अपने मीडियम एंड हेवी कॉमर्शियल व्हीकल्स, इंटरमीडियट एंड लाइट कॉमर्शियल व्हीकल्स, स्माल कॉमर्शियल व्हीकल्स और बसों की कीमतों को जनवरी महीने से बढ़ाया था। यानी जनवरी 2022 में टाटा मोटर्स ने दूसरी बार अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tata motors cars price increases from today second time in january automobile news in hindi
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
अन्य ब्रांड ने भी बढ़ाई कीमतें
टाटा मोटर्स इस महीने मामूली कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा करने में Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) के रास्ते पर चल रही है। मारुति ने पिछले हफ्ते एक नियामक फाइलिंग में इसी तरह के फैसले की घोषणा की थी, जिसमें इनपुट लागत में वृद्धि को भी जिम्मेदार ठहराया गया था। 
विज्ञापन
tata motors cars price increases from today second time in january automobile news in hindi
2021 Tata Safari - फोटो : Tata Motors
वाहन उद्योग की चुनौतियां
हाल के हफ्तों में कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा करने वाले लगभग हर ऑटोमोटिव ब्रांड ने इन फैसलों के लिए बढ़ती इनपुट और परिचालन लागत को जिम्मेदार ठहराया है। और नजदीकी भविष्य में दुनिया भर में सेमिकंडक्टर चिप की कमी होने की संभावना को देखते हुए, वाहन उद्योग के लिए चुनौतियां बड़े पैमाने पर बनी हुई हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed