फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5.53 लाख रुपये की Tata Altroz के बेस मॉडल में हैं ये फीचर, Baleno, i20 और Jazz से करें तुलना

Thu, 23 Jan 2020 09:04 AM IST
Harendra Chaudhary हरेंद्र चौधरी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हरेंद्र चौधरी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 23 Jan 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
Tata Altroz base model feature comparison with Maruti Baleno, Hyundai Elite i20 and Honda Jazz
Tata Altroz Vs Honda Jazz vs Hyundai i20 Vs Maruti Baleno base models - फोटो : Amar Ujala

Tata Motors ने बुधवार को ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग पाने वाली अपनी प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz को 5.29 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में उतारा है। इसकी सबसे निकटतम प्रतिद्वंदी Maruti Baleno की शुरुआती कीमत 5.58 लाख रुपये है। जबकि Hyundai Elite i20 की शुरुआती कीमत 5.53 लाख रुपये और Honda Jazz की शुरुआती कीमत 7.45 लाख रुपये है। कीमतों के लिहाज से अल्ट्रोज इनमें सबसे सस्ती हैचबैक कार है। जानते हैं इन कारों के शुरुआती मॉडल में क्या मिलते हैं फीचर...

Tata Altroz base model feature comparison with Maruti Baleno, Hyundai Elite i20 and Honda Jazz
tata altroz rear - फोटो : Social Media

टाटा अल्ट्रोज

टाटा अल्ट्रोज का बेस वेरियट XE है, जो बॉडी कलर बंपर और ड़ोर हैंडल्स के साथ आता है। वहीं इसमें टेलगेट और रिअर स्पॉयलर पर पियानो ब्लैक फिनिश दी गई है। इंटीरियर में निकिल सिल्वर फिनिश डेशबोर्ड लेआऊट, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 10.16 सेमी एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट डोर्स में छाते के लिए होल्डर, ड्राइवर फुट रेस्ट दिया गया है। सेफ्टी की बात करें, तो अल्ट्रोज में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, ISOFIX, फ्रंट सीट्स सीट बेल्ट रिमाइंडर, हेडलैंप लेवलिंग, बोटल स्टोरेज, इमोबिलाइजर, ड्राइवर अवे लॉकिंग, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, ऑटोमैटिक डोर-रिलॉकिंग, की लॉकआउट प्रोटेक्शन, इंपैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक, चाइलड सेफ्टी लॉक जैसे फीचर मिलते हैं। इसके अलावा अल्ट्रोज में इको और सिटी ड्राइव मोड, 90 डिग्री तक खुलने वाले डोर्स, फ्लैट रिअर फ्लोर, फ्रंट पावर विंडो, फ्रंट सीट एडजस्टेबल हेडरेस्ट, मैनुअल एसी फ्रंट पावर आउटलेट के साथ टिल्ट स्टीयरिंग का फीचर मिलता है।

Tata Altroz base model feature comparison with Maruti Baleno, Hyundai Elite i20 and Honda Jazz
Maruti baleno hybrid-2019

मारुति बलेनो

मारुति की प्रीमियम हैचबैक कार का शुरुआती वेरियंट सिगमा है। इस वेरियंट में बॉडी कलर डोर हैंडल्स, ORVM’s, बंपर, बूट स्पॉयलर, हेलोजन हैडलैंप्स, एलईडी टेललैंप्स और 15 इंच के व्हील्स मिलते हैं। इसमें एडजस्टेबल फ्रंट हेडरेस्ट मिलता है। बलेनो के बेस वेरियंट में फ्रंट पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग, टिल्ट स्टीयरिंग, मैनुअल एसी, इमोबिलाइजर, फ्रंट डिस्क ब्रेक, एबीएस के साथ ईबीडी, डुअल एयरबैग्स, डुअल हॉर्न, फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, ISOFIX और हाईस्पीड वार्निंग जैसे फीचर मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Altroz base model feature comparison with Maruti Baleno, Hyundai Elite i20 and Honda Jazz
Honda Jazz Hybrid - फोटो : सांकेतिक

Hyundai Elite i20

ह्यूंदै की प्रीमियम हैचबैक कार आई20 का बेस वेरियट ERA है। इस वेरियंट में ड्राइवर-पैसेंजर एयरबैग्स, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, सेंट्रल लॉकिंग, स्मार्ट पैडल, इंपैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, क्लच लॉक, सीट बेल्ट प्रीटेंशनर्स, स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर, इमोबिलाइजर, डुअल हॉर्न, स्टैंडर्ड हैलोजन, ब्लैक फ्रंट ग्रिल, बॉडी कलर बंपर हैंडल्स और ORVM’s, डुअल टोन रिअर बंपर, रूफ एंटीना, ड़ुअल टोन बेज एंड ब्लैक इंटीरियर, ब्लू इंटीरियर इलुमिनेशन, डुअल ट्रिप मीटर, टेकोमीटर, डिजिटल क्लॉक और वॉर्निंग इंडीकेटर्स जैसे फीचर्स आते हैं। साथ ही इसमें फ्रंट सीट एडजस्टेबल हैडरेस्ट, फ्रंट पावर विंडो, टाइमलैग, मैनुअल एसी, इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, क्लच फुट रेस्ट, थिएटर डिमिंग सेंट्रल रूम लैंप, लेन चेंज इंडीकेटर, इंटरनल एडजस्टेबल साइड मिरर और बैटरी सेवर जैसे फीचर मिलते हैं।

विज्ञापन
Tata Altroz base model feature comparison with Maruti Baleno, Hyundai Elite i20 and Honda Jazz
2019 Honda Jazz-7

होंडा जैज

इस सेगमें इस कार का बेस वेरियंट सबसे महंगा है। जैज के S बेस वेरियंट में एक्सटीरियर में स्पोर्टी स्लीक हेडलैंप, प्रीमियम एलईडी रिअर टेल लैंप्स, हाई ब्लैक ग्लॉस फ्रंट ग्रिल, रिअर क्रोम लाइसेंस गार्निंश, 15 इंच के टायर, बॉडी कलर डोर हैंडल्स ORVM’s, फ्रंट सेंटर में एंटीना मिलता है। इंटीरियर की बात करें, तो फ्यूल कंजप्शन डिस्प्ले, एवरेज फ्यूल कंजप्शन, टेकोमीटर, सिंगल ट्रिपमीटर, लाइट एडजस्टर डायल, लेन चेंज इंडीकेटर, सिल्वर गियर नोब फिनिश, सिल्वर गार्निश के साथ स्टीयरिंग व्हील, सिल्वर फिनिश एसी वेंट्स, ऑक्स-इन के साथ 8.9 सेमी इंटीग्रेटेड ऑडियो, एफएम रेडियो एमपी3 और आईपॉड, ब्लूटूथ फीचर, एक यूएसबी पोर्ट, चार स्पीकर और एसेसरी सॉकेट जैसे फीचर दिए गए हैं।

वहीं इसमें फ्रंट सीट एडजस्टेबल हेडरेस्ट, बेज फैब्रिक सीट अपहोलस्ट्री, डोर लाइनिंग इंसर्ट, ड्राइवर सीट हाईट एडजस्टर, स्टोरेज के साथ फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, मैनुअल एसी, डस्ट फिल्टर, पावर स्टीयरिंग, टिल्ट स्टीयरिंग, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVM, सेंट्र्ल लॉकिंग, कीलेस एंट्री, ड्राइवर साइड पावर डोर लॉक स्विच, चारों पावर विंडो, रिअर पार्सल शेल्फ, कार्गो लाइट, वैनिटी मिरर, फुट रेस्ट जैसे फीचर शामिल हैं। सेफीट फीचर्स की बात करें, तो ड्राइवर-पैसेंजर साइड एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, रिअर पार्किंग सेंसर, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रिअर विंड शील्ड डीफॉगर, की ऑफ रिमाइंडर और इंजन मोबिलाइजर जैसे फीचर दिए गए हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed