{"_id":"6204c8f7a8a9b97a6e1a99e3","slug":"skoda-slavia-launch-date-in-india-confirmed-new-skoda-slavia-features-and-specifications-skoda-slavia-india-latest-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skoda Slavia: स्कोडा स्लाविया की लॉन्चिंग तारीख कंफर्म, इस दिन हो रही है लॉन्च, जानें फीचर्स और डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Skoda Slavia: स्कोडा स्लाविया की लॉन्चिंग तारीख कंफर्म, इस दिन हो रही है लॉन्च, जानें फीचर्स और डिटेल्स
Thu, 10 Feb 2022 01:42 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:42 PM IST
विज्ञापन
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने गुरुवार को एलान किया कि उसकी आगामी Slavia (स्लाविया) सेडान 28 फरवरी को 1.0-लीटर टीएसआई इंजन विकल्प के साथ देश में लॉन्च की जाएगी। इसके बाद 3 मार्च को 1.5-लीटर TSI इंजन वाले वैरिएंट को लॉन्च किया जाएगा। इन वैरिएंट्स की टेस्ट ड्राइव और ग्राहक डिलीवरी लॉन्चिंग के साथ शुरू हो जाएगी। Skoda Slavia की आधिकारिक बुकिंग पूरे देश में पहले से ही जारी है।
Skoda Slavia
- फोटो : Skoda
इंजन और पावर
नई स्कोडा सेडान को दो TSI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। पहला 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर TSI इंजन है। यह इंजन 115 bhp का पावर और 178 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसमें या तो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। सेडान 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर TSI पेट्रोल इंजन के साथ भी उपलब्ध होगा। यह इंजन 148 bhp का पावर और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा।

शानदार फीचर्स
नई Slavia का इंटीरियर लेआउट Octavia के जैसा ही है। ऐसा लगता है कि इसके कुछ स्विचगियर्स और ट्रिम्स Kushaq से लिए गए हैं, जिनमें बटन, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील शामिल हैं। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ डैशबोर्ड इंटीग्रेटेड 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इंफो यूनिट के ठीक नीचे एसी वेंट्स हैं। इस सेडान में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग पैड, वेंटिलेटेड सीट, लेदर अपहोल्स्ट्री, ऑटो डिमिंग इंटरनल रियर व्यू मिरर, कीलेस एंट्री, कनेक्टेड कार फीचर्स और कई अन्य खूबियां हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एंट्री-लेवल एक्टिव ट्रिम 7-इंच टचस्क्रीन इंफो यूनिट के साथ आएगा।

सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो, नई स्लाविया सेडान में 6 एयरबैग, एक रियर पार्किंग कैमरा, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, हिल होल्ड कंट्रोल (वैकल्पिक), एक इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल सिस्टम (ईडीएस), मल्टी कोलिजन ब्रेक और एक टायर प्रेशर मॉनिटर सिस्टम मिलता है। नई स्कोडा सेडान में सेगमेंट से सबसे बड़ी व्हीलबेस मिलती है, जिससे ज्यादा लेगरूम मिलता है।

एक्सटीरियर लुक और स्टाइल
आनेवाली स्कोडा सेडान के एक्सटीरियर लुक और स्टाइल की बात करें तो इसमें ब्रांड के सिग्नेचर बटरफ्लाई ग्रिल के साथ-साथ एल-आकार के डीआरएल के साथ स्लीक हेडलैंप और उल्टे एल-आकार के मोटिफ के साथ फॉग लैंप हैं। इसकी स्लोपिंग रूफलाइन बूट लिड में मिल जाती है। जबकि बोल्ड कैरेक्टर लाइन्स शोल्डर से लेकर टेललैंप्स तक देखी जा सकती है। साइड प्रोफाइल 16-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स (सिर्फ टॉप-एंड ट्रिम के लिए) और विंडो लाइन के चारों ओर क्रोम ट्रिम से सजाया गया है। कार के रियर में सी-शेप्ड एलईडी टेललैंप्स और क्रोम स्ट्रिप के साथ बंपर मिलता है।