फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skoda Octavia: स्कोडा ऑक्टेविया बनी सबसे सुरक्षित कार, यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग

Sat, 10 Dec 2022 03:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 10 Dec 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
Skoda Octavia Euro Ncap Safety Rating 2022 Skoda Octavia Safety Rating India News in Hindi
Skoda Octavia Euro NCAP Crash Test - फोटो : NCAP
चेक कार निर्माता Skoda (स्कोडा) की भारत में बिकने वाली प्रीमियम सेडान Skoda Octavia (स्कोडा ऑक्टेविया) को Euro NCAP (यूरोपियन न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) (यूरो एनसीएपी) के लेटेस्ट क्रैश टेस्ट में फुल 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल हुई है। एस्टेट वर्जन का क्रैश-टेस्ट किया गया है लेकिन इसके नतीजे भारत में बिक्री की जा रही सेडान पर भी लागू होंगे। 
Skoda Octavia Euro Ncap Safety Rating 2022 Skoda Octavia Safety Rating India News in Hindi
Skoda Octavia - फोटो : Skoda
Skoda Octavia के जिस मॉडल का क्रैश टेस्ट किया गया था उसमें लगभग वो सभी सेफ्टी किट थे जो इंडिया-स्पेक कार में मौजूद हैं। इसमें 8 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं। चूंकि टेस्ट की गई कार एक अंतरराष्ट्रीय मॉडल था, यह ADAS फीचर्स से लैस था, जिसमें अभी  भारतीय मॉडल में पेश किया जाना बाकी है। 
Skoda Octavia Euro Ncap Safety Rating 2022 Skoda Octavia Safety Rating India News in Hindi
Skoda Octavia - फोटो : Skoda
रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट में ऑक्टेविया ने फ्रंट पैसेंजर्स के घुटनों और फीमर दोनों को अच्छी सुरक्षा दी, लेकिन ड्राइवर के चेस्ट को मामूली सुरक्षा मिली। ऑक्टेविया को फुल विड्थ रिजिड बैरियर टेस्ट से भी गुजरना पड़ा, जहां सभी क्रिटिकल बॉडी एरिया ने आगे और पीछे दोनों यात्रियों के लिए अच्छी और पर्याप्त सुरक्षा दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skoda Octavia Euro Ncap Safety Rating 2022 Skoda Octavia Safety Rating India News in Hindi
Skoda Octavia - फोटो : Skoda
स्कोडा ऑक्टेविया ने डमी के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए अच्छी सुरक्षा प्रदान करते हुए साइड बैरियर टेस्ट में भी अच्छा प्रदर्शन किया। सभी हेडरेस्ट ने डमी के सिर को व्हिपलैश से बचाया। एक्सकर्शन का अच्छा कंट्रोल पाया गया, जिसमें दुर्घटना की स्थिति में सवार वाहन के दूसरी तरफ फेंका जाता है। दुर्घटना की स्थिति में इस तरह की गतिविधियों को कंट्रोल करने के लिए इसमें एक सिस्टम भी थी। 
विज्ञापन
Skoda Octavia Euro Ncap Safety Rating 2022 Skoda Octavia Safety Rating India News in Hindi
Skoda Octavia RS - फोटो : Skoda
साइड बैरियर टेस्ट में, चेस्ट प्रोटेक्शन को खराब रेट किया गया था, लेकिन शरीर के अन्य सभी हिस्सों को दी जाने वाली सुरक्षा को अच्छा रेट किया गया था।

भारतीय बाजार में, स्कोडा ऑक्टेविया की कीमत पेट्रोल मॉडल के लिए 27.35 लाख रुपये से 30.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed