{"_id":"646cbbb9efbe77fdd009f62e","slug":"simple-one-electric-scooter-launched-in-india-know-price-range-features-speed-battery-specs-2023-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Simple One: सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन लॉन्च, कीमत है कम, चार्ज होगा जल्दी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Simple One: सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन लॉन्च, कीमत है कम, चार्ज होगा जल्दी
Tue, 23 May 2023 06:57 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 23 May 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंगलुरु की Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने अपने बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक स्कूटर One (वन) को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार को Simple One (सिंपल वन) इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों का आधिकारिक रूप से एलान कर दिया। स्पोर्टी लुक और दमदार बैटरी पैक वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देता है। सिंपल वन ई-स्कूटर 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। जिसमें ब्रेजेन ब्लैक, नम्मा रेड, ग्रेस व्हाइट और एज्योर ब्लू, और दो नए रंग डुअल-टोन ब्रेजेन एक्स और लाइट एक्स शामिल हैं।
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
कितनी है कीमत
सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.45 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 1.58 लाख रुपये तक जाती है। ये सभी कीमतें, एक्स-शोरूम बेंगलुरु हैं। 750 वॉट के पोर्टेबल चार्जर के लिए ग्राहकों को 13,000 रुपये अतिरिक्त देना होगा। कीमतें 1 जून, 2023 से लागू होने वाली संशोधित FAME II सब्सिडी योजना के अनुरूप हैं।

Simple One Electric Scooter Simple Energy Plant
- फोटो : Simple Energy
डिलीवरी डिटेल्स
कंपनी का दावा है कि पिछले 18 महीनों में सिंपल वन के 1 लाख से ज्यादा प्री बुकिंग मिल चुकी है। सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी 6 जून, 2023 से बेंगलुरु में शुरू होगी। निर्माता ई-स्कूटर को चरणबद्ध तरीके से वितरित करने की योजना बना रहा है। सिंपल एनर्जी ने पहली बार अगस्त 2021 में अपने सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर से पर्दा उठाया था। इस मॉडल को उत्पादन में लाने के लिए कंपनी को डेढ़ साल से ज्यादा का समय लगा है।

कितनी है रेंज
सिंपल वन एक बार फुल चार्ज करने पर 212 किमी (आईडीसी) रेंज का दावा करता है। कंपनी ने पहले सिंगल चार्ज पर 236 किमी की रेंज का दावा किया था। फिर भी, यह मॉडल अभी भी देश में सबसे लंबी रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है।

बैटरी पावर
सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो पहले एलान किए गए 4.8 kWh बैटरी पैक की तुलना में थोड़ा बड़ा है। बैटरी इन-हाउस विकसित बैटरी प्रबंधन प्रणाली (BMS) और IP-67 अनुपालन के साथ 7-लेयर सुरक्षा प्रणाली का वादा करती है। कंपनी ने समझाया कि पिछले साल घोषित एआईएस 156 संशोधनों को पूरा करने के लिए बैटरी का आकार बढ़ाना पड़ा।