फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda Activa को पछाड़ कर Hero splendor ने हासिल किया यह मुकाम

Mon, 24 Jun 2019 11:11 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 24 Jun 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
Hero Splendor Beats Honda Activa Again in May 2019
हीरो स्प्लेंडर ने पछाड़ा होंडा एक्टिवा को - फोटो : Amar Ujala

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले टू-व्हीलर्स की लिस्ट आ चुकी है, यह लिस्ट मई (2019) महीने की है। बेस्टसेलिंग टू वीइलर के खिताब को पाने के लिए देश की तमाम बड़ी ऑटो कंपनियां अपनी सेल को बढ़ाने में लगी हैं नए-नए ऑफर्स के साथ बढ़िया डिस्काउंट का भी सहारा लिया जा रहा है। चलिये जानते हैं सबसे ज्यादा बिकने वाले टू-व्हीर्ल्स में कौन है सबसे आगे।   

हीरो स्प्लेंडर ने पछाड़ा होंडा एक्टिवा को

Hero Splendor Beats Honda Activa Again in May 2019
Hero splendor plus

मई महीने में होंडा ने एक्टिवा की कुल 2,18,734 यूनिट्स बेचीं जबकि पिछले साल मई महीने के कंपनी ने इसकी 2,72,475 यूनिट्स बेचीं थी। ऐसे में कंपनी को इस बार एक्टिवा की बिक्री में 20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। वही हीरो ने पिछले महीने स्प्लेंडर की 2,67,450 यूनिट्स बेचीं जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 2,80,763 यूनिट्स का रहा था। लेकिन एक्टिवा के 2,18,734 यूनिट्स के मुकाबले स्प्लेंडर की 2,67,450 यूनिट्स काफी ज्यादा हैं और यहां फर्क 50,000 यूनिट्स का है ऐसे में आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत यह बाइक कितनी ज्यादा लोकप्रिय है।
 

मार्किट में है स्लोडाउन

Hero Splendor Beats Honda Activa Again in May 2019
Limited Edition Activa 5G - फोटो : honda
इस समय ऑटो मार्केट में स्लोडाउन है। और इससे उभरने के लिए सभी ऑटो कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए नए-नए मॉडल्स लेकर आ रही हैं साथ ही डिस्काउंट भी सहारा ले रही हैं। होंडा अपने नया एक्टिवा पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि इस बार एक्टिवा 6G में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें कुछ नए फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed