पूर्व भारतीय क्रिकेट सचिन तेंदुलकर आज यानी 24 अप्रैल को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन शुरू से ही अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। अपने समय में गेंदबाजों को पानी पिला देने वाले सचिन भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोकप्रिय है। मास्टर बलास्टर को क्रिकेट के साथ-साथ कारों का बेहद शौक है और यही वजह है कि सचिन अक्सर अपनी कारों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं,तो आइए आपको बताते हैं सचिन की पसंदीदा कारों के बारे में।
मारुति 800 थी सचिन की पहली कार
वैसे तो सचिन के पास एक से बढ़कर एक शानदार कारें हैं पर सचिन की पहली कार मारुति की 800 थी। सचिन ने इस कार 1989 में खरीदा था और अभी तक यह कार उनके गैराज की शोभा बढ़ा रही है। मारुति 800 ने बिक्री के कई रिकार्ड्स भी बनाये थे।
BWM आई-8
सचिन की कार कलेक्शन में सबसे खास BWM आई-8 है। ये एक हाइब्रीड स्पोर्ट कार है। इस कार में 1.5 लीटर का टर्बोचार्जड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 231 पीएस की मैक्सिमम पावर पैदा करता है। साथ ही इंजन 320 एनएम का अधिकत्म टॉर्क उत्पन्न करता है। BWM आई-8 की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 2.29 करोड़ रुपये है। आपको बता दें सचिन बीएमडबल्यू के ब्रांड एंबेस्डर भी हैं और BMW सीरीज की लगभग सभी कारें इनको पसंद भी हैं
Ferrari 360 Modena
Ferrari 360 Modena सचिन की सबसे ज्यादा चर्चा में बनी रहने वाली कार है। सचिन की फरारी की चर्चा देश के हर कोने तक में होती थी। यहां तक की सचिन तेंदुलकर की फरारी पर फिल्म भी बन चुकी है। सचिन को यह कार फिएट की ओर से फॉर्मूला 1 के लेजेंड रेसर माइकल शूमाकर ने तोफहे के रूप में दी थी।
Nissan GT-R
सचिन ने फरारी मोडेना के बाद निसान की जीटी आर को खरीदा। मास्टर ब्लास्टर ने लाल रंग की जीटी-आर खरीदी है। सचिन कई बार इस कार को खुद ड्राइव करते नजर आए हैं। कार महज 2.9 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। कार में ट्विनटर्बो वी6 इंजन लगा है, जो 545 बीएचपी की ताकत उत्पन्न करता है।