ब्रिटिश बाइक निर्माता कंपनी ट्रायम्फ ने भारत में अपनी नई बाइक स्पीड ट्विन को लांच कर दिया है। दिल्ली में इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत कीमत 9.46 लाख रुपये रखी गई है। बाइक में लगा 1200cc इंजन इसकी सबसे बड़ी खूबी मानी जा रही है, आइये जानते है इसके फीचर्स...
इंजन
Triumph Speed Twin में 1200cc इंजन का इंजन लगा है जो 6750 rpm पर 96 bhp पावर और 4950 rpm पर 112 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक में लगा नया इंजन बेहद पावरफुल है और इसका 2.5 किग्रा कम हो गया है।
फीचर्स
इस बाइक में कंपनी ने 17 इंच के एल्यूमीनियम एलॉय व्हील्स लगाए हैं इनका वजन भी कम है ऐसे में बाइक की राइडिंग क्वालिटी बेहतर बनती है। बेहतर राइडिंग के लिए बाइक के रियर में एडजस्टेबल ट्विन शॉक्स दिए गये हैं। इसके अलावा बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, टॉर्क असिस्ट क्लच, LED रियर लाइट, USB पावर शॉकेट, ट्रिप कंप्यूटर, इमोबिलाइजर जैसे फीचर्स भी शामिल किये गये हैं। इसमें राइडिंग के लिए 3 मोड्स रोड, रेन और स्पोर्ट दिए हैं। इसके अलावा इस बाइक में पूरी तरह से बंद होने वाला ट्रैक्शन कंट्रोल दिया है। ताकि बाइक रोड्स पर बेहतर प्रदर्शन कर सके। बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट टायर में डुअल 305mm डिस्क ब्रेक और रियर टायर में सिंगल 220mm डिस्क दिया गया है। बाइक में एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी रियर लैंप और एलईडी इंडिकेटर्स देखने को मिलते हैं।
डिजाइन
बाइक का मॉडर्न क्लासिक लुक्स काफी आकर्षित करता है। यह बाइक रेड, ब्लैक और ग्रे कलर्स में उतारी गई है। बाइक में ब्लैक ट्रीटमेंट दिया है जोकि ग्राहकों को पसंद आएगा। इसका स्पीडोमीटर कई सारे फीचर्स से लैस है जिसमें राइडिंग मोड, क्लॉक, ट्पि मीटर और रोड मीटर की जानकारी मिलती है। Triumph Speed Twin को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन में लांच किया है, इसके आपको जेट ब्लैक, स्लिवर आइस/स्टॉर्म ग्रे और कोरोसी रेड/ स्टॉर्म ग्रे कलर में उतारी गई है।