देश में परफॉर्मेंस बाइक बनाने वाली दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने भारत में अपने कुछ प्रमुख मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। कंपनी ने कहा है कि बढ़ी हुई कीमतें जनवरी से प्रभावी हैं। रॉयल एनफील्ड की कीमत बढ़ोतरी से Classic 350 (क्लासिक 350), Meteor 350 और Himalayan (हिमालयन) मोटरसाइकिल जैसे लोकप्रिय मॉडलें प्रभावित हुई हैं।
2 of 8
2021 Royal Enfield Classic 350
- फोटो : Royal Enfield
लेटेस्ट कीमत बढ़ोतरी के अनुसार, Royal Enfield Classic 350 मॉडल रेंज कीमतों में सबसे कम इजाफा हुआ है। क्लासिक 350 ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है। सबसे बड़ी बढ़ोतरी, जो कि 4,000 रुपये से ज्यादा है, हिमालयन रेंज की बाइक्स में देखने को मिली है।
3 of 8
Royal Enfield Meteor 350
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Meteor 350 फायरबॉल रेंज की कीमतों में 2,511 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इन बाइक्स की एक्स-शोरूम कीमत अब 2.01 लाख रुपये से शुरू होती है और 2.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
4 of 8
Royal Enfield Meteor 350
- फोटो : Royal Enfield
Meteor 350 लाइनअप में बाइक की स्टेलर रेंज के हर वैरिएंट पर 2,601 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। Meteor 350 की स्टेलर रेंज की कीमत अब 2.07 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और 2.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
5 of 8
Royal Enfield Meteor 350
- फोटो : Royal Enfield
Meteor 350 लाइनअप में टॉप-स्पेक मॉडल सुपरनोवा की कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई है। 2,752 रुपये प्रति वैरिएंट की बढ़ोतरी के बाद, इस रेंज की कीमत अब 2.17 लाख रुपये से शुरू होकर 2.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।