{"_id":"5eb2ab37c2424a4fe2102bff","slug":"royal-enfield-is-preparing-to-bring-650-cc-scrambler-bike-soon-know-price-and-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield कर रही है 650 सीसी की स्क्रैम्बलर बाइक को लाने की तैयारी, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Royal Enfield कर रही है 650 सीसी की स्क्रैम्बलर बाइक को लाने की तैयारी, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स
Royal Enfield कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक और बाइक बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। उम्मीद है कि इस दमदार बाइक को जल्दी ही लॉन्च किया जाएगा। यह बाइक कंपनी की 650 सीसी स्कैम्बलर मोटरसाइकिल होगी। हालांकि कंपनी के पास पहले से ही 650 सीसी की दो बाइक हैं। इनमें Interceptor 650 और cafe racer Continental GT 650 शामिल हैं। अब कंपनी अपने पोर्टफोलियों में 650 सीसी स्कैम्बलर को भी शामिल करने जा रही है।
2 of 5
Royal Enfield 650cc
- फोटो : Social Media
इस नई बाइक को युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इसके फीचर्स और स्टाइल में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बता दें कि कंपनी इस 600 सीसी सेगमेंट की बाइक को दो साल बाद लॉन्च कर रही है। उम्मीद है कि Royal Enfield 650cc scrambler को कंपनी 2021 तक लॉन्च कर सकती है।
3 of 5
royal enfield continental gt
रॉयल एनफील्ड 650 सीसी की कीमत पहले से बाजार में उपलब्ध अन्य दो 650 सीसी की बाइकों को ध्यान में रखकर रखी जाएगी। उम्मीद है कि यह बाइक इन दो बाइकों से सस्ती होगी। बता दें कि यह बाइक 2021 तक लॉन्च होने वाली चार बाइकों में से एक होगी। वहीं कंपनी Thunderbird के बदले Royal Enfield Meteor 350 पर भी काम कर रही है। Meteor को मौजूदा थंडरबर्ड के मुकाबले ज्यादा फीचर्स के साथ अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
royal enfield interceptor
इस नई बाइक में एलईडी लाइटिंग, अलॉय वील्ज और ट्यूबलेस टायर जैसे मॉडर्न फीचर मिलेंगे। वहीं इसके पुराने दो मॉडल्स की कीमतों की बात की जाए तो बीएस6 में अपग्रेड होने के बाद Interceptor 650 की कीमत 2.64 लाख से 2.85 लाख रुपये और Continental GT 650 की कीमत 2.80 लाख से 3.01 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन
5 of 5
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350
- फोटो : Social Media
वहीं कंपनी Royal Enfield Classic 350 का न्यू जनरेशन मॉडल भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी इस मॉडल को इस साल के अंत तक या अगले साल के शुरुआत में ही लॉन्च कर सकती है। बाइक को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। Royal Enfield ने इस साल की शुरुआत में BS6 कंप्लायंट Classic 350 बाइक लॉन्च की थी। यह इसी का अपडेट वर्जन है जिसे कंपनी अब लॉन्च करने जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।