फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Royal Enfield Interceptor Bear 650: रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर बियर 650 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

Tue, 05 Nov 2024 05:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 05 Nov 2024 05:02 PM IST
सार

नई Royal Enfield Interceptor Bear 650 (रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर बियर 650) के ग्लोबल डेब्यू के कुछ ही दिनों बाद ही इसे भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।

विज्ञापन
Royal Enfield Interceptor Bear 650 launched in India Know Price Features Specifications
Royal Enfield Interceptor Bear 650 - फोटो : Royal Enfield
नई Royal Enfield Interceptor Bear 650 (रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर बियर 650) के ग्लोबल डेब्यू के कुछ ही दिनों बाद ही इसे भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। यह आरई इंटरसेप्टर 650 पर आधारित एक स्क्रैम्बलर-स्टाइल वाली पेशकश है और इसकी कीमत 3.39 लाख रुपये से शुरू होकर 3.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। नई बियर 650, 650 प्लैटफॉर्म पर आधारित पांचवीं मोटरसाइकिल है। और इसके स्क्रैम्बलर कैरेक्टर के अनुकूल होने के लिए इसमें कई बदलाव किए गए हैं।
Royal Enfield Interceptor Bear 650 launched in India Know Price Features Specifications
Royal Enfield Interceptor Bear 650 - फोटो : Royal Enfield
इंजन पावर और गियरबॉक्स
रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर बियर 650 मोटरसाइकिल में 648 cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,150 rpm पर 47 bhp का पावर और 5,150 rpm पर 57 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, जो INT 650 से 5 Nm ज्यादा है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक में नया टू-इन-वन एग्जॉस्ट सिस्टम भी दिया गया है, जो बाइक के वजन को कम करने में मदद करता है। बियर 650 का कर्ब वजन 216 किलोग्राम है, जो इंटरसेप्टर से 2 किलोग्राम कम है।
Royal Enfield Interceptor Bear 650 launched in India Know Price Features Specifications
Royal Enfield Interceptor Bear 650 - फोटो : Royal Enfield
कैसा है लुक और डिजाइन
नई इंटरसेप्टर बियर 650 मोटरसाइकिल 1960 और 1970 के दशक के स्क्रैम्बलर से प्रेरणा लेती है। यह बाइक INT 650 का एक ज्यादा स्ट्रिप्ड-डाउन वर्जन लगती है, जिसमें सिर्फ जरूरी चीजें ही रखी गई हैं। जबकि उबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने के लिए बाइक के कुछ हिस्सों को मजबूत बनाया गया है। इसमें नई पेंट स्कीम, स्क्रैम्बलर-स्टाइल वाली सीट और साइड पैनल पर नंबर बोर्ड है। बाइक को ऑल-एलईडी लाइटिंग में भी अपग्रेड किया गया है। और इसमें 19-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियर वायर-स्पोक व्हील्स हैं। जिनमें डुअल-पर्पस MRF नाइलोरेक्स टायर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield Interceptor Bear 650 launched in India Know Price Features Specifications
Royal Enfield Interceptor Bear 650 - फोटो : Royal Enfield
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर बियर 650 मोटरसाइकिल में 130 मिमी ट्रैवल के साथ 43 मिमी शोवा यूएसडी फ्रंट फोर्क्स सहित अपग्रेड किए गए हार्डवेयर मिलते हैं। जबकि पीछे की तरफ 115 मिमी ट्रैवल के साथ नए ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। साइकिल के बाकी हिस्से वही रहते हैं, लेकिन इंटरसेप्टर 650 की तुलना में फ्रंट ब्रेक डिस्क 320 मिमी बड़ी है। बाइक में स्विचेबल डुअल-चैनल ABS भी मिलता है।
विज्ञापन
Royal Enfield Interceptor Bear 650 launched in India Know Price Features Specifications
Royal Enfield Interceptor Bear 650 - फोटो : Royal Enfield
फीचर्स
मोटरसाइकिल सीट की ऊंचाई 830 मिमी हो गई है, जो किसी भी आरई 650 की पेशकश में सबसे ऊंची है। बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 184 मिमी है। जबकि नई हिमालयन से ली गई इन-बिल्ट नेविगेशन सिस्टम के साथ एक फुल-कलर TFT स्क्रीन पेश की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed