{"_id":"5d00a353bdec22070d45b991","slug":"renault-kwid-crosses-3-lakh-sales-milestone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Renault की Kwid बनी बेस्ट सेलिंग कार, कंपनी ने बेची 3 लाख से ज्यादा कारें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Renault की Kwid बनी बेस्ट सेलिंग कार, कंपनी ने बेची 3 लाख से ज्यादा कारें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
Kwid
- फोटो : Google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में Renault की Kwid इतनी जयादा पॉपुलर हुई कि एक समय इसके मारुति की Alto की चमक को भी फीका कर दिया था। इसे साल 2015 में लॉन्च किया गया था। अपने स्पोर्टी लुक्स और बढ़िया स्पेस की वजह से यह कार काफी पसंद की जाती है। Kwid कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार है। और इसने 3 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में Kwid का 98 प्रतिशत भाग भारत में ही तैयार किया जाता है। यह ‘Make in India’ कार है। आइये एक नज़र डालते हैं कार के कुछ फीचर्स पर।
फीचर्स
2 of 3
Kwid
Kwid अभी अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कार है जिसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया था। और यह Apple CarPlay और Android Auto जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, ड्राइवर एंड पैसेंजर साइड एयरबैग्स, सीट बेल्ट रिमांडर, स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
इंजन और कीमत
3 of 3
रेनो इंडिया की नई क्विड क्लाइंबर।
- फोटो : Renault India
रेनो क्विड 800cc और 1.0 लीटर का इंजन में उपलब्ध है। ARAI के मुताबिक 0.8-लीटर इंजन वेरिएंट 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं, 1.0 लीटर इंजन के मैनुअल वेरिएंट में 24.04 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। जबकि, 1.0 लीटर इंजन का ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (AMT) वेरिएंट 23.01 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। क्विड का मुकबला ऑल्टो, रेडीगो और टियागो जैसी कारों से होगा। Renault Kwid की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.76 लाख रुपये है, जो टॉप एंड-मॉडल पर 4.75 लाख रुपये तक जाती है।
कंपनी इस कार पर 4 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।