{"_id":"6ac66182fd3f14b3b10e3700","slug":"electric-car-sales-surge-95-per-cent-to-record-36108-units-in-september-2026-fada-report-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में 95% की भारी उछाल: कुल कितने ईवी बिके? किस कंपनी ने बाजी मारी?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
सितंबर में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में 95% की भारी उछाल: कुल कितने ईवी बिके? किस कंपनी ने बाजी मारी?
Wed, 07 Oct 2026 08:43 PM IST
Amar Sharma
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:43 PM IST
सार
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल रिटेल बिक्री में सितंबर 2026 में भारी उछाल दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Electric Car Retail Sales
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भारत में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल (PV) की खुदरा बिक्री ने सितंबर 2026 में तेज रफ्तार दर्ज की। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में 36,108 इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिके, जो सितंबर 2025 के 18,559 यूनिट के मुकाबले 94.56% ज्यादा है। अगस्त 2026 में 30,696 यूनिट की बिक्री की तुलना में भी सितंबर में 17.63% की मासिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
- वार्षिक वृद्धि (YoY): सितंबर 2026 में इलेक्ट्रिक कारों की रिटेल बिक्री 94.56 प्रतिशत (लगभग 95%) बढ़कर 36,108 यूनिट पर पहुंच गई, जो पिछले साल इसी महीने (सितंबर 2025) में 18,559 यूनिट थी।
- मासिक वृद्धि (MoM): अगस्त 2026 (30,696 यूनिट) के मुकाबले सितंबर में 17.63 प्रतिशत की क्रमिक वृद्धि दर्ज की गई।
- बाजार में पैनेट्रेशन: ईवी की मजबूत मांग के चलते कुल पैसेंजर व्हीकल मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी बढ़कर 8.5 प्रतिशत हो गई है, जो अगस्त 2026 में 7.6 प्रतिशत और सितंबर 2025 में 5.7 प्रतिशत थी।
- मुख्य कारण: शुरुआती त्योहारी मांग, वाहन निर्माताओं द्वारा नए मॉडलों की पेशकश और ग्राहकों के बीच ईवी की बढ़ती स्वीकार्यता इस तेजी के प्रमुख कारण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मास-मार्केट EV सेगमेंट में किस कंपनी ने बाजी मारी?
मास-मार्केट सेगमेंट में टाटा मोटर्स ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है, वहीं महिंद्रा और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर भी शीर्ष तीन में शामिल हैं:| ऑटोमेकर (कंपनी) | सितंबर 2026 बिक्री (यूनिट्स) | वार्षिक वृद्धि (YoY) | मासिक वृद्धि (MoM) |
| Tata Motors Passenger Vehicles | 14,791 | +100.72% | +12.41% |
| Mahindra & Mahindra | 7,780 | +95.82% | +20.36% |
| JSW MG Motor India | 5,242 | +9.14% | +13.41% |
नए और अन्य प्रमुख ऑटोमेकर्स का प्रदर्शन कैसा रहा?
भारतीय बाजार में कदम रखने वाली नई और स्थापित कंपनियों के आंकड़े इस प्रकार हैं:- VinFast Auto India: नए प्रवेशक विनफास्ट ने सितंबर में तेज रफ्तार पकड़ते हुए 2,964 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। यह अगस्त 2026 (2,199 यूनिट्स) की तुलना में 34.79 प्रतिशत की मासिक वृद्धि है।
- Kia India: किआ ने 1,262 यूनिट्स बेचीं। अगस्त (645 यूनिट) के मुकाबले इसकी बिक्री लगभग दोगुनी (+95.66% MoM) हुई, जबकि सालाना आधार पर 111.04% की ग्रोथ रही।
- Maruti Suzuki India: मारुति सुजुकी ने 1,104 यूनिट्स बेचीं, हालांकि अगस्त (1,412 यूनिट) के मुकाबले इसमें 21.81 प्रतिशत की क्रमिक गिरावट आई।
- BYD: बीवाईडी इंडिया ने सितंबर में 836 यूनिट बेचीं। कंपनी की बिक्री सालाना आधार पर 35.93% और मासिक आधार पर 53.96% बढ़ी।
- Hyundai: ह्यूंदै इंडिया ने सितंबर में 792 यूनिट की खुदरा बिक्री की, जो सितंबर 2025 के मुकाबले 52.02% अधिक है।
लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट और अन्य ब्रांड्स की क्या स्थिति रही?
प्रीमियम और लग्जरी ईवी सेगमेंट में बीएमडब्ल्यू ने शीर्ष स्थान हासिल किया:- BMW India: लग्जरी सेगमेंट में बीएमडब्ल्यू 502 यूनिट्स के साथ पहले स्थान पर रही। इसने 36.04 प्रतिशत की सालाना और 83.21 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर्ज की।
- Tesla India: टेस्ला ने 291 यूनिट्स दर्ज कीं, जो अगस्त 2026 (116 यूनिट्स) की तुलना में 150.86 प्रतिशत की क्रमिक बढ़त को दर्शाती है।
- अन्य ब्रांड्स: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने 218 यूनिट्स, मर्सिडीज-बेंज ने 125 यूनिट्स, स्टेलेंटिस (Stellantis) ने 55 यूनिट्स और वोल्वो ऑटो इंडिया ने 45 यूनिट्स की रिटेल बिक्री की।