फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM नरेंद्र मोदी की नई रेंज रोवर की खूबियां जानकर आपके होश उड़ जायेंगे

Sat, 01 Jun 2019 12:44 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sat, 01 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modis new official vehicle is range rover
PM Narendra Modis Range Rover Sentinel - फोटो : Google

लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। PM नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पूरी दुनियां में है। PM मोदी अक्सर अपने पहनावे के लिए भी काफी ट्रेंड में रहते हैं। लेकिन इन दिनों इनकी नई लग्जरी और पावरफुल कार रेंज रोवर सेंटिनेल काफी सुर्ख़ियों में है। आइये जानते हैं इस कार की खूबियां...

रेंज रोवर सेंटिनेल

PM Narendra Modis new official vehicle is range rover
PM Modi Car - फोटो : Google
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आजकल सबसे ज्यादा रेंज रोवर सेंटिनेल में यात्रा करते हुए नज़र आते हैं। यह एक बेहद खास कार है जिसमें सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है। यह एक सॉलिड और काफी दमदार सवारी है। बात इसके इंजन की करें तो इसमें 5.0 लीटर का सुपरचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 375 bhp की पावर जनरेट करता है। इसकी स्पीड 218 किमी प्रति घंटे की है। रेंज रोवर सेंटिनेल में VR8 बैलिस्टिक सुरक्षा दी गई है जो कि तात्कालिक विस्फोटक उपकरणों (IED) सहित वाहन को अधिकांश प्रकार के हमलों से सुरक्षित रख सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है। इसमें सिर्फ 5 लोगों के ही बैठने की जगह दी गई है।  इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, क्लोजिंग व्हीकल सेंसिंग और टी-जंक्शन वाला सराउंड कैमरा सिक्युरिटी है।
 

एम्बुलेंस की तरह किया मॉडिफाई

PM Narendra Modis new official vehicle is range rover
PM modi new Car - फोटो : Google
PM नरेंद्र मोदी की इस कार को एम्बुलेंस की तरह मॉडिफाई किया गया है। इतना ही नहीं आपातकाल में भी यह कार काफी उपयोगी है। कार के नीचे और ऊपर 15 किलोग्राम TNT ब्लॉस्ट और DM51 ग्रेनेड एक्सप्लोजन का भी असर नहीं होता है। इसे सुपर हाई स्ट्रेंथ स्टील से बनाया गया है जो अटैक के खिलाफ वर्ल्ड क्लास प्रोटेक्शन देता है। गाड़ी के अंदर सभी तरह के इलाज के उपकरण भी उपलब्ध होते हैं। यह कार ब्लास्टिक हमलों के खिलाफ पूरी तरह से वीआर8 स्टैंडर्ड लेवल सर्टिफाइड है।  वैसे देश के कई बड़े फ़िल्मी सितारे और बिजनेस मैन अपनी सुरक्षा को देखते हुए इस गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed