पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 90.83 रुपये और डीजल के दाम 81.32 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। ऐसे में राहत या तो इलेक्ट्रिक व्हीकल से मिल सकती है या सीएनजी। इलेक्ट्रिक वाहनों के दान अभी भी आम आदमी के बूते से बाहर हैं, ऐसे में सीएनजी सबसे अच्छा विकल्प है। अगर अपनी मौजूदा कार में सीएनजी लगवाने की सोच रहे हैं, तो ये हैं फायदे...
पेट्रोल के बढ़ते दामों से हैं परेशान, तो अपनी कार में लगवाएं CNG किट, 2 रुपये प्रति किमी से भी कम पड़ेगी रनिंग कॉस्ट
क्यों लगवाएं सीएनजी किट
अगर आपके पास पेट्रोल इंजन वाली कार है, तो आपके पास उसमें सीएनजी फिट कराने के बेहतरीन विकल्प है। सीएनजी न केवल सुरक्षित है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी सेफ है। आज पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी की कीमत बिल्कुल आधी है। राजधानी में इन दिनों सीएनजी 43 रुपये प्रति किलो है, इस हिसाब से एक सीएनजी कार तकरीबन 20 किमी तक का माइलेज दे देती है।
- अगर आप रोजाना 70 से 80 किमी तक ड्राइव करते हैं, तो सीएनजी कार का विकल्प चुन सकते हैं।
- वहीं अगर आपको लग रहा है कि पेट्रोल पर ज्यादा पैसे खर्च कर हो रहे हैं, तो सीएनजी पर जा सकते हैं।
- अगर आप रोजाना 70-80 किमी चलते हैं तो सीएनजी की लागत आप सालभर में ही निकाल सकते हैं।
- सीएनजी पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है।
क्या सीएनजी किट सुरक्षित है
वहीं लोगों का बड़ा सवाल होता है कि क्या सीएनजी किट सुरक्षित होती है। जी हैं सीएनजी किट बेहद सुरक्षित हैं। इसे इस उदाहरण से समझा जा सकता है कि सीएनजी को जलने के लिए 649 डिग्री तापमान की जरूरत होती है। वहीं पेट्रोल मात्र 315 डिग्री तापमान पर जल जाता है। वहीं सीएनजी के मुकाबले अगर पेट्रोल लीकेज होता है तो वह सीएनजी के मुकाबले बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
किट के प्रकार
इन दिनों बाजार में दो तरह की सीएनजी किट मिलती हैं पहली फैक्टरी फिटेड और दूसरी रेट्रोफिटेड।
फैक्टरी फिटेड सीएनजी किट
- मारुति, ह्यूंदै समेत कुछ कंपनियां अपनी कारों में फैक्टरी से रही सीएनजी किट फिट करके दे रही हैं।
- ये सीएनजी उस व्हीकल के लिए खासतौर पर डिजाइन की जाती हैं और अन्य किसी गाड़ी में इसे फिट नहीं किया जा सकता है।
- रेट्रोफिटेड किट्स के मुकाबले फैक्टरी फिटेड किट ज्यादा सुरक्षित होती हैं, वहीं ये महंगी भी होती हैं।
- वहीं फैक्टरी फिटेड सीएनजी कारें वारंटी के साथ आती हैं, उनसे कारों की वारंटी खत्म होने का झंझट नहीं रहता है।
रेट्रोफिटेड सीएनजी किट्स
- पेट्रोल से चलने वाली कोई भी कार में रेट्रोफिटेड सीएनजी किट लगाई जा सकती है।
- वहीं ये किट्स यूनिवर्सल होती हैं, तो फैक्टरी फिटेड के मुकाबले कम सुरक्षित होती हैं।
- फैक्टरी फिटेड सीएनजी किट्स के मुकाबले ये काफी सस्ती होती हैं।
- अगर आपकी कार की वारंटी कंपनी की तरफ से खत्म हो गई हैं, तो बेझिझक रेट्रोफिटेड सीएनजी किट लगवा सकते हैं।
सीएनजी के फायदे
- कई लोग शिकायत करते हैं कि लंबे समय तक सीएनजी किट के इस्तेमाल से इंजन खराब हो जाता है। लेकिन ये बात बिल्कुल गलत है। क्योंकि प्रीमियम पेट्रोल की तरह सीएनजी में भी हाई ऑक्टेन नंबर होता है। ऑक्टेन रेटिंग 120 से 130 तक होती है।
- वहीं कंब्शन की बात करें तो इसमें बेहतरीन कंब्शन प्रोसेस मिलता है, जिससे एग्जास्ट क्लीन रहता है। वहीं यह 80 फीसदी तक कम प्रदूषण फैलाता है।
- वहीं पेट्रोल के मुकाबले इसकी रनिंग कॉस्ट लगभग आधी है।