आज जिस टू-व्हीलर की हम बात कर रहे हैं वो न केवल दमदार सवारी है बल्कि हर तरह के रास्तों पर भी काफी बेहतर है। जो लोग टू-व्हीलर पर ज्यादा लोड कैरी करते हैं, उनके लिए भी यह काफी उपयोगी सवारी है। व्यापारी वर्ग भी इसे अपने काम में इस्तेमाल कर सकते हैं इतना ही नहीं इसे चलाना भी बेहद आसान है। आइये जानते हैं टीवीएस की इस बाइक के बारे में...
ये है TVS XL
यह कंपनी काफी पॉपुलर बाइक है, वैसे लोग इसे मोपेड भी कहते हैं। इसके लुक्स पर ज्यादा गौर मत कीजिये क्योंकि यह बाइक का काम तो करती ही है, साथ ही लोडिंग के लिहाज से भी अच्छी है। यह सेल्फ स्टार्ट के साथ ऑटोमैटिक भी है, इसलिए इसकी सवारी भी आसान है। इसे इस तरह से डिजायन किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा सामान इस पर लोड किया जा सके। इसकी बॉडी को काफी मजबूती दी गई है और इसकी पेलोड कैपेसिटी 130 किलोग्राम है जबकि इसका कर्ब वजन 80 किलोग्राम है।
इंजन और कीमत
TVS XL में 99.7 सीसी का इंजन लगा है जोकि 4.3bhp और 6.5 Nm का टॉर्क पैदा करता है। एक लीटर में यह बाइक 67 किलोमीटर की माइलेज देती है। इसका व्हीलबेस 1228mm है इसकी टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है। इसमें सेल्फ और किक स्टार्ट दोनों का ऑप्शन मिलता है। TVS XL की कीमत 29999 रुपये से लेकर 39600 रुपये तक जाती है और इसमें आपको कई वर्जन भी मिलते हैं। आप इस बाइक को कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं, जी हां, कंपनी ने इस बाइक पर 2999 रुपये की डाउन पेमेंट का ऑफर दिया है।