TVS मोटर एक बार अपने ग्राहकों के लिए कम डाउनपेमेंट वाला ऑफर लेकर आई है। अपनी बिक्री को बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक अपने प्रोडक्ट को पहुंचाने के लिए कंपनी ने कम डाउन पेमेंट वाला ऑफर पेश किया है। इस बार यह ऑफर TVS स्टार सिटी प्लस और विक्टर पर उपलब्ध है। अगर आप इस वीकेंड एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो इस रिपोर्ट को आखिर तक पढ़ें, यकीनन आपको फायदा ही होगा।
TVS विक्टर मिल रही है 6999 रुपये की डाउनपेमेंट में
2 of 3
TVS low down payment offer
- फोटो : TVS
TVS ने अपनी पॉपुलर बाइक विक्टर पर कम डाउनपेमेंट वाला ऑफर पेश किया है। ग्राहक इस बाइक को खरीदने के लिए सिर्फ 6999 रुपये की डाउन पेमेंट देकर इस बाइक को ले जा सकते हैं और बाकी बची पेमेंट को आसानी EMI में पे कर सकते हैं। इतना ही कंपनी ने इस बाइक 3.99% पर रेट ऑफ़ इंटरेस्ट की सुविधा दे रही है। इसके साथ ही जीरो प्रोसेसिंग फीस और 4 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस की सुविधा भी आपको इस बाइक पर मिलेगी। बाइक की कीमत 54 हजार रुपये से शुरू होती है। इंजन की बात करें तो इसमें 110cc का इंजन लगा है जो 9.6 PS की पावर देता है और इसमें 4 स्पीड गियर दिए गए हैं। एक लीटर में यह बाइक 72 Kmpl की माइलेज देती है।
TVS Star City+ भी मिल रही है 6999 रुपये की डाउनपेमेंट में
3 of 3
TVS star city low down payment offer
- फोटो : TVS
TVS ने अपनी पॉपुलर बाइक स्टार सिटी प्लस पर भी कम डाउनपेमेंट वाला ऑफर पेश किया है। ग्राहक सिर्फ 6999 रुपये की डाउन पेमेंट देकर इस बाइक को खरीद सकता है और बाकी बची पेमेंट को आसानी EMI में पे कर सकता है। इतना ही कंपनी ने इस बाइक 3.99% पर रेट ऑफ़ इंटरेस्ट की सुविधा दे रही है। इसके साथ ही जीरो प्रोसेसिंग फीस और 4 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस की सुविधा भी आपको इस बाइक पर मिलेगी। बाइक की कीमत 46 हजार रुपये से शुरू होती है। बात इंजन की करें तो बाइक में 110 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 8bhp की पावर देता है। यह इंजन 4-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है। एक लीटर में यह बाइक 86 किलोमीटर की माइलेज निकाल देती है।