त्योहारी सीजन से ठीक पहले देश के ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों की मांग मजबूत बनी हुई है। ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म यस सिक्योरिटीज की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर महीने में पैसेंजर वाहनों की रिटेल बिक्री में 15 से 16 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
{"_id":"6ab79c4a1ab0c24b240d13f0","slug":"passenger-vehicle-retail-sales-to-grow-15-16-in-september-claims-report-2026-09-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सितंबर में पैसेंजर वाहनों की रिटेल बिक्री 15-16% बढ़ने का अनुमान: किस रिपोर्ट में दावा?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
सितंबर में पैसेंजर वाहनों की रिटेल बिक्री 15-16% बढ़ने का अनुमान: किस रिपोर्ट में दावा?
Sat, 26 Sep 2026 03:49 PM IST
Amar Sharma
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Sat, 26 Sep 2026 03:49 PM IST
सार
भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में सितंबर के दौरान खुदरा बिक्री की रफ्तार सकारात्मक रहने का अनुमान है। एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में पैसेंजर व्हीकल की खुदरा बिक्री में 15-16 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
Passenger vehicle retail sales
- फोटो : Amar Ujala
Automobile Industry
- फोटो : PTI
त्योहारी सीजन से पहले ऑटो उद्योग के सामने क्या चुनौतियां और जोखिम हैं?
हालांकि बाजार में सकारात्मक माहौल है, लेकिन कुछ क्षेत्रीय और मानसूनी कारक बिक्री की रफ्तार पर असर डाल सकते हैं:- असमान मानसून का असर: उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में मानसून का असमान प्रसार ग्रामीण और क्षेत्रीय बाजारों की धारणा को प्रभावित कर रहा है।
- डीलरों की सतर्कता: हालांकि डीलर त्योहारी सीजन के दौरान बिक्री में बढ़ोतरी को लेकर आश्वस्त हैं। लेकिन मानसून की अनिश्चितता को लेकर कुछ बाजारों में सतर्कता बरती जा रही है।
वाहनों की बिक्री
- फोटो : AI
सीएनजी और नए मॉडल्स की मांग पर रिपोर्ट क्या कहती है?
पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में नए और अपडेटेड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के दम पर डीलरशिप्स पर गाड़ियों की बुकिंग और डिलीवरी का सिलसिला तेज है:- मूल्य वृद्धि: कच्चे माल की महंगाई के असर को कम करने के लिए ऑटोमोबाइल कंपनियों ने वाहनों की कीमतों में 0.3% से 0.4% तक की मामूली बढ़ोतरी की है।
- CNG-AMT वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता: रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में लॉन्च हुए CNG-AMT (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) वेरिएंट्स शहरी निजी ग्राहकों के बीच सीएनजी वाहनों की पहुंच को तेजी से बढ़ा रहे हैं। शुरुआती पूछताछ काफी मजबूत देखी जा रही है।
- रणनीतिक कदम: यह केवल सीएनजी लाइन-अप का विस्तार नहीं है। बल्कि एक बड़ा रणनीतिक कदम है जो बाजार में उत्पाद अंतर को पूरा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Electric Scooter
- फोटो : Chetak
टू-व्हीलर (2W), कमर्शियल व्हीकल (CV) और ट्रैक्टर सेगमेंट का क्या हाल है?
विभिन्न वाहन श्रेणियों में मांग और बिक्री का स्तर अलग-अलग देखने को मिल रहा है:- टू-व्हीलर (दोपहिया) सेगमेंट: शहरी बाजारों में दोपहिया वाहनों की रिटेल बिक्री में 15% की ग्रोथ देखी जा रही है, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह वृद्धि 8% से 10% के बीच सिमट गई है। मानसून की अनिश्चितता और 'अधिक मास' जैसे कैलेंडरिक कारकों का असर ग्रामीण मांग पर पड़ा है।
- कमर्शियल व्हीकल (वाणिज्यिक वाहन): सितंबर में मौसमी सुस्ती के बावजूद ग्राहकों की पूछताछ का सिलसिला स्थिर बना हुआ है। अक्तूबर में प्रस्तावित 1% से 2% की मूल्य वृद्धि से पहले वाहन निर्माता (OEMs) डीलरों के पास इन्वेंट्री को 20-22 दिनों से बढ़ाकर 30 दिनों तक कर रहे हैं।
- ट्रैक्टर सेगमेंट: उत्तरी और पूर्वी इलाकों में बारिश की कमी के कारण ग्रामीण खरीदारों के भरोसे में कमी आई है। इसकी वजह से, सितंबर में ट्रैक्टरों की रिटेल बिक्री की वृद्धि दर सपाट या बेहद कम रहने का अनुमान है।