फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fiat: फिएट भारत में कर सकती है वापसी, लाएगी मशहूर लग्जरी ब्रांड अल्फा रोमियो

Mon, 07 Aug 2023 07:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 07 Aug 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
Parent company of Fiat-Chrysler Automobiles FCA Stellantis considering bringing back Fiat brand to India
Fiat Avventura - फोटो : For Reference Only
इतालवी-अमेरिकी कार निर्माता Fiat-Chrysler Automobiles (फिएट-क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स (FCA) ने खराब बिक्री, पुराने उत्पादों और BS6 उत्सर्जन मानकों के लागू होने की वजह साल 2019 की शुरुआत में भारतीय बाजार को अलविदा कह दिया। कंपनी अपने इंजनों को बीएस6-अनुरूप बनाने का खर्च वहन नहीं कर सकी, जिसके कारण उसे भारत से बाहर जाना पड़ा। हालांकि फिएट की कारों के चाहनेवालों के लिए रोमांचक खबर है।
Parent company of Fiat-Chrysler Automobiles FCA Stellantis considering bringing back Fiat brand to India
Jeep Fiat Panda Front - फोटो : For Reference Only
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एफसीए की मूल कंपनी Stellantis (स्टेलेंटिस) फिएट ब्रांड को भारत में वापस लाने पर विचार कर रही है। इसके अलावा, वे अपनी स्पोर्ट्स कारों के लिए मशहूर लग्जरी ब्रांड Alfa Romeo (अल्फा रोमियो) को पेश करने पर भी विचार कर रहे हैं। क्योंकि इसका मकसद भारतीय ग्राहकों की विविध प्राथमिकताओं को पूरा करना है। अल्फा रोमियो का स्वामित्व 2017 से एफसीए के पास है। दुनिया भर में बेचे जाने वाले कुछ अल्फा रोमियो मॉडल में Tonale Hybrid (टोनेल हाइब्रिड), Tonale Plug-in hybrid Q4 (टोनेल प्लग-इन हाइब्रिड Q4),  Stelvio (स्टेल्वियो), Giulia Quadrifoglio (गिउलिया क्वाड्रिफोग्लियो), Stelvio Quadrifoglio (स्टेल्वियो क्वाड्रिफोग्लियो) और Giulia (गिउलिया) के साथ-साथ इसके वाहनों की विशेष सीरीज/लिमिटेड एडिशन शामिल हैं।
Parent company of Fiat-Chrysler Automobiles FCA Stellantis considering bringing back Fiat brand to India
Citroen C3 Aircross SUV - फोटो : Citroen India
इस समय स्टेलेंटिस भारत में मौजूदा फिएट ग्राहकों को सक्रिय रूप से सपोर्ट दे रहा है। इसके अलावा कार निर्माता भारतीय बाजार में Jeep (जीप) और Citroen (सिट्रोएन) ब्रांड स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्हें मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में भी बढ़ते मौके दिख रहे हैं, जिसमें ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस, टोयोटा हाइराइडर, मारुति ग्रैंड विटारा, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन ताइगुन जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं। Citroen की C3 एयरक्रॉस बढ़ते मिड-साइज एसयूवी बाजार में पैठ बनाने का उनकी कोशिश है, और इसकी बिक्री सितंबर में शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Parent company of Fiat-Chrysler Automobiles FCA Stellantis considering bringing back Fiat brand to India
Fiat - फोटो : For Reference Only
दिलचस्प बात यह है कि इलेक्ट्रिक फिएट 500 की कामयाबी की बदौलत फिएट चालू कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में वैश्विक स्तर पर अन्य स्टेलेंटिस ब्रांडों को पछाड़ रहा है। ऑटोमेकर ने इस वैश्विक सफलता को भुनाने की योजना बनाई है और सावधानीपूर्वक मूल्यांकन किया है कि विकसित हो रहे भारतीय बाजार में फिएट को फिर से कैसे पेश किया जाए। ऐसी उम्मीद है कि Fiat Abarth 595 (फिएट अबार्थ 595) (स्पोर्टी 4-सीटर हैचबैक), Fiat Punto Abarth (फिएट पुंटो अबार्थ), Fiat Siena (फिएट सिएना), Fiat Palio (फिएट पालियो) और Fiat Linea (फिएट लिनिया) जैसे मॉडल भारत में वापसी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed