Jeep Compass 85th Anniversary Edition: जीप ने अपनी 85वीं ग्लोबल एनिवर्सरी मनाते हुए भारत में कंपास 85 एनिवर्सरी एडिशन पेश की है। इस स्पेशल एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 26.70 लाख तय की गई है। हालांकि भारत में इसकी सिर्फ लिमिटेड एडिशन बेची जाएगी। इस बेहद एक्सक्लूसिव की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 26.70 लाख हो सकती है। यह एडिशन न केवल एक्सटीरियर और इंटीरियर में नया लुक देता है, बल्कि कई ऐसे एडवांस फीचर्स भी लाता है जो स्टैंडर्ड कम्पास ट्रिम्स पर उपलब्ध नहीं हैं।
2 of 9
जीप कंपास 85th एनिवर्सरी एडिशन
- फोटो : jeep-india
कीमत में कितना अंतर?
कंपास के टॉप-स्पेक ट्रेल एडिशन की वेबसाइट पर शुरुआती कीमत करीब 25.41 रुपये है। इसके मुकाबले एनिवर्सरी एडिशन का प्राइज लगभग 1.5 लाख ज्यादा है। हालांकि अतरिक्त कीमत के बदले इसमें खास डिजाइन के साथ कुछ नए टेक फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे रेगुलर लाइनअप से अलग बनाते हैं।
3 of 9
जीप कंपास 85th एनिवर्सरी एडिशन
- फोटो : jeep-india
नए 18-इंच ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील
- 85th एनिवर्सरी एडिशन में ग्लॉस ब्लैक 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इनका डिजाइन रेगुलर कंपास रेंज में मिलने वाले स्टैंडर्ड व्हील डिजाइन से अलग है।
- इसके अलावा SUV पर एनिवर्सरी-थीम्ड एक्सटीरियर डिटेलिंग और कमेमोरेटिव बैजिंग मिलती है। लिमिटेड रन होने की पहचान के लिए स्पेशल एडिशन को नंबरिंग भी दी गई है।
4 of 9
जीप कंपास 85th एनिवर्सरी एडिशन
- फोटो : jeep-india
केबिन में ऑल-ब्लैक थीम
- इसके अलावा अंदर की तरफ कंपास 85th एनिवर्सरी एडिशन में ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम दी गई है। इसमें मायन गोल्ड एक्सेंट्स और कॉन्ट्रास्ट डिटेलिंग जोड़ी गई है।
- ये बदलाव रेगुलर वेरिएंट के लिए अलग से स्टैंडअलोन ऑप्शन के रूप में उपलब्ध नहीं हैं, जिससे लिमिटेड एडिशन को अलग पहचान मिलती है।
5 of 9
जीप कंपास 85th एनिवर्सरी एडिशन
- फोटो : jeep-india
स्काईलाउंज और सनरूफ इल्यूमिनेशन
इस एडिशन में स्काईलाउंज और सनरूफ इल्यूमिनेशन दिया गया है। यह एक खास लाइटिंग फीचर है, जो रेगुलर कंपास ट्रिम में उपलब्ध नहीं है।
यह सुविधा 85th एनिवर्सरी एएक्सएस पर्सनलाइजंशन पैकेज का हिस्सा है और लिमिटेड एडिशन को केबिन के अंदर ज्यादा प्रीमियम लुक देने के लिए जोड़ी गई है।