फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक खूबी की वजह से Maruti Baleno पर भारी पड़ सकती है Toyota की Glanza

Sun, 09 Jun 2019 11:36 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sun, 09 Jun 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
Now Toyota Glanza become most affordable mild hybrid car in india
Toyota Glanza - फोटो : Google
भारतीय कार बाजार में सुजुकी और टोयोटा की पार्टनरशिप की पहली कार Toyota Glanza लांच हो चुकी है। नई Glanza दिखने में बिलकुल मारुति की Baleno जैसी है। लेकिन इसमें थोड़े बहुत ही बदलाव किये गये हैं। लेकिन नई Glanza में एक ऐसी खूबी है मारुति Maruti Baleno पर भारी पड़ सकती है।

 

कीमत और वेरियंट

Now Toyota Glanza become most affordable mild hybrid car in india
Maruti baleno vs Toyota Glanza - फोटो : AmarUjala
सबसे पहले बात कीमत की करते हैं, तो टोयोटा Glanza के G वेरियंट की एक्स-शो रूम कीमत 7.22 लाख रुपये है। और इसमें सुजुकी का 1.2-लीटर K12N स्मार्ट-हाइब्रिड इंजन दिया गया है। जबकि मारुति सुजुकी Baleno (डेल्टा वेरियंट) की शुरुआती कीमत 7.25 लाख रुपये है। ऐसे में यहां पर Glanza तीन हजार रुपये सस्ती है। जानकारी के लिए बता दें कि टोयोटा Glanza का G वेरियंट मारुति Baleno के स्मार्ट-हाइब्रिड वाले जेटा वेरियंट पर आधारित है और इसकी कीमत 7.87 लाख रुपये है। ऐसे में कीमत के आधार पर देखें तो टोयोटा Glanza बलेनो से 65 हजार रुपये सस्ती है। और बात फीचर्स की करें तो Glanza के G वेरियंट में ऐंड्रॉयड ऑटो व ऐपल कारप्ले के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी हेडलाइट्स और ऑटो-डिमिंग मिरर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में Glanza को चुनना समझदारी होगा।  
 

इंजन

Now Toyota Glanza become most affordable mild hybrid car in india
toyota glanza Engine - फोटो : Overdrive
बात इंजन की करें तो टोयोटा Glanza में 1.2-लीटर K12N माइल्ड-हाइब्रिड इंजन 89 bhp का पावर और 113 Nm टॉर्क देता है और इस इंजन के हर सिलेंडर में ड्यूल इंजेक्टर दिया हुआ हैं। इतना ही नहीं यह इंजन इंटीग्रेटेड स्टार्टर मोटर से लैस है, जो एक्सेलरेशन के दौरान माइल्ड असिस्ट करता है। इसका माइलेज 23.87 kmpl है। इसके अलावा बिना बिना माइल्ड-हाइब्रिड इंजन के लिए भी टोयोटा Glanza उपलब्ध है, जोकि 1.2-लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन के साथ आता है। और यह 82 bhp का पावर और 113 Nm टॉर्क जनरेट करता है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed