फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nissan: नए साल में Magnite और Kicks एसयूवी भी हुई महंगी, जानें नई कीमतें

Tue, 11 Jan 2022 12:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 11 Jan 2022 12:55 PM IST
सार

Nissan India (निसान इंडिया) ने अपनी Magnite (मैग्नाइट) और Kicks (किक्स) एसयूवी की कीमतें जनवरी से बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
nissan magnite price hike 2022 nissan kicks price hike Nissan India increase prices of Magnite and Kicks from January 2022
Nissan Magnite - फोटो : PTI (File Photo)
Nissan India (निसान इंडिया) ने अपनी Magnite (मैग्नाइट) और Kicks (किक्स) एसयूवी की कीमतें जनवरी से बढ़ा दी हैं। दोनों एसयूवी के कुछ वैरिएंट्स की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। निसान के मुताबिक, अन्य भागों के साथ-साथ पुर्जों की बढ़ती लागत के कारण वाहनों की कीमतें बढ़ानी जरूरी  हो गई थीं। 


Nissan Magnite एसयूवी साल 2020 के आखिर में लॉन्च की गई थी। यह 4.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च हुई थी। जबकि Nissan Kicks एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.49 लाख रुपये थी। ये कीमतें कीमत बढ़ोतरी से पहले की हैं। 
nissan magnite price hike 2022 nissan kicks price hike Nissan India increase prices of Magnite and Kicks from January 2022
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
कितनी बढ़ी कीमत
कीमतों में हुई ताजा बढ़ोतरी के बाद, Nissan Magnite एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमतें अब 5.76 लाख रुपये से शुरू होती हैं और इसके टॉप-स्पेक XV Premium Turbo CVT (एक्सवी प्रीमियम टर्बो सीवीटी) वैरिएंट के लिए 9.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। मैग्नाइट की कीमत बढ़ोतरी से पहले 5.71 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती थी और टॉप वैरिएंट के लिए 9.89 लाख रुपये तक थीं। मैग्नाइट वैरिएंट्स के लिए अधिकतम बढ़ोतरी 9,000 रुपये तक की गई है।
nissan magnite price hike 2022 nissan kicks price hike Nissan India increase prices of Magnite and Kicks from January 2022
The handover ceremony of 30,000th Nissan Magnite unit. - फोटो : Nissan
सबसे किफायती एसयूवी
निसान मैग्नाइट, लॉन्च होने पर भारत की सबसे किफायती एसयूवी थी। बाद में इसके प्रतिद्वंद्वी Renault Kiger (रेनो काइगर) ने इस खिताब का दावा किया। लेकिन हाल ही में कीमतों में बढ़ोतरी के बाद इसे फिर से खो दिया। यानी निसान मैग्नाइट एक बार फिर से सबसे सस्ती एसयूवी बन गई है। Magnite और Kiger के बीच कीमत का अंतर अब बेस वैरिएंट्स के लिए सिर्फ 3,000 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
nissan magnite price hike 2022 nissan kicks price hike Nissan India increase prices of Magnite and Kicks from January 2022
Nissan Kicks - फोटो : For Reference Only
Nissan Kicks की कीमत
दूसरी ओर, 5-सीटर Nissan Kicks (निसान किक्स) एसयूवी की कीमतों में भी इसी महीने बढ़ोतरी हुई है। 2020 में, निसान ने भारत में टर्बो ऑप्शन के साथ Kicks एसयूवी लॉन्च की थी। तब से इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.49 लाख रुपये है। टॉप-स्पेक 1.3 टर्बो XV प्रीमियम सीवीटी वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 14.15 लाख रुपये थी, जो बाद में 14.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई।
विज्ञापन
nissan magnite price hike 2022 nissan kicks price hike Nissan India increase prices of Magnite and Kicks from January 2022
Nissan Kicks - फोटो : For Reference Only
कितनी हुई बढ़ोतरी 
ताजा कीमत बढ़ोतरी के बाद, एसयूवी के बेस वैरिएंट की कीमत में कोई अंतर नहीं आया है। हालांकि, हायर वैरिएंट्स की कीमत में कम से कम 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। 1.3-लीटर इंजन वाले Kicks मॉडल की कीमतों में खासतौर से बढ़ोतरी की गई है। टॉप वैरिएंट की कीमत में 25,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.90 लाख रुपये है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed