गाड़ी खरीदते वक्त वाहन का इंश्योरेंस कराना बेहद जरूरी है, चाहे वह गाड़ी नई हो या पुरानी। कई लोग ऐसा मानते हैं कि इंश्योरेंस बेकार की चीज है, क्योंकि कभी क्लेम मिलता नहीं हैं और प्रीमियम बैकार जाता है। लेकिन ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है कि अगर आप क्लेम नहीं लेते हैं तो कंपनी बदले में आपको 'नो क्लेम बोनस' (No Claim Bonus) देती है। इससे आपको कम प्रीमियम का भुगतान करना पड़ेगा। साथ ही पॉलिसी रिनुअल पर 50 फीसदी तक छूट पा सकते हैं। आइए जानते हैं नो क्लेम बोनस के बारे में सभी जरूरी बातें...
गाड़ी का बीमा रिन्यू कराते वक्त 'नो क्लेम बोनस' से कैसे बचा सकते हैं पैसे, जानें इसके बारे में सब कुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है नो क्लेम बोनस
नो क्लेम बोनस को एनसीबी भी कहते हैं। यह एक प्रकार से छूट होती है, जो बीमा कंपनी ग्राहकों को प्रीमियम के बदले देती है। आप वाहन इंश्योरेंस के बदले जो भी प्रीमियम चुकाते हैं और बदले में सालभर तक कोई क्लेम नहीं लेते हैं, तो कंपनी आपको अगले साल के प्रीमियम के रिनुअल पर कंपनी कुछ छूट देती है। इसे छूट को ही नो क्लेम बोनस कहते हैं। कार खरीदने के बाद अगर आप पहले साल तक कोई क्लेम नहीं लेते हैं तो नई पॉलिसी रिनुअल पर आपको 20 फीसदी की छूट मिलती है, जिसके बाद हर साल पांच फीसदी की छूट मिलती जाती है। छठे साल तक एनसीबी अधिकतम 50 फीसदी तक हो सकती है। वहीं एनसीबी आपको तभी मिलेगी, अगर आपने 'ओन डैमेज' या 'कॉम्प्रीहेंसिव कार इंश्योरेंस पॉलिसी' ली हो।
इंश्योरेंस क्लेम लेते वक्त रखें ध्यान
कई बार लोग छोटी-मोटी खरोंच या नुकसान के लिए क्लेम लेने पहुंच जाते हैं। हालांकि यह आपका हक है। लेकिन छोटे-मोटे नुकसान के लिए क्लेम लेने से बचें। जब तक 20-25 हजार रुपये नुकसान न हों, तब क्लेम से परहेज करें। दो-चार हजार रुपये के लिए क्लेम न लें।
नो क्लेम बोनस कब नहीं मिलता
अगर गाड़ी का एक्सीडेंट ड्राइवर की गलती से होता है, तो कंपनी के पास अधिकार है कि वह एनसीबी आंशिक या पूरा देने से मना कर सकती है। वहीं अगर हादसे में थर्ड पार्टी शामिल है और ड्राइवर की गलती भी नहीं है तो भी एनसीबी नहीं मिलेगा। वहीं गाड़ी चोरी होने की स्थिति में भी एनसीबी नहीं मिलता है।
क्या हैं फायदे
- अगर पॉलिसी रिन्यू करते हैं और गाड़ी की इंश्योर्ड वैल्यू चार लाख रुपये है, तो ओन डैमेज प्रीमियम पर कम से कम 2400 रुपये की छूट मिलेगी। जिससे आप पर प्रीमियम का भार कम पड़ेगा।
- एनसीबी असल में आपसे जुड़ी होती है, न कि व्हीकल से। आप कोई भी कार रखते हों, आप जब तक चाहें एक्सपायरी डेट से पहले पॉलिसी रिन्यू करने पर एनसीबी ले सकते हैं।
- वहीं एनसीबी से आप पर प्रीमियम का बोझ कम पड़ेगा आप कम से कम 20 फीसदी तक इंश्योरेंस रिन्यू के दौरान प्रीमियम पर बचा सकते हैं।
- इसे आसानी से ट्रांसफऱ भी कराया जा सकता है। अगर आप नई कार खरीद रहे हैं और पुरानी कार पर एनसीबी है तो पुरानी कार का इंश्योरेंस खत्म होने से पहले आप एनसीबी को नई कार पर ट्रांसफर करवा सकते हैं।