सभी का सपना होगा है कि उसके पास भी अपनी एक कार हो। कुछ जहां अपनी कार को बहुत ही संभाल कर इस्तेमाल करते हैं वही कुछ लोग गाड़ी का सत्यानाश मार देते हैं। कई बार आपकी ड्राइविंग की आदतें आपकी कार की उम्र को तेजी से का कर देती है। आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में…
टायर्स को नज़र अंदाज करना
यह अक्सर देखने में आता है कि लोग टायर्स में एयर प्रेशर नहीं डलवाते। और कम हवा होने के बावजूद ड्राइविंग करते हैं इससे इंजन पर काफी लोड पड़ता है और परफॉरमेंस भी खराब होती है जिससे इंजन की लाइफ कम होती है इसलिए टायर्स में रेगुलर हवा चेक करें और यदि टायर्स ज्यादा घिस गये हैं तो उन्हें बदलवा लें।
गलत गियर शिफ्ट
3 of 6
Gear Shift
- फोटो : Google
अक्सर देखने को मिलता है की लोग कार को उंचे RPM पर चलाने लगते हैं लेकिन स्पीड को कम रखते हैं। ऐसा करने से माइलेज में कुछ फर्क जरूर पड़ता। लेकिन ऐसा करने से गाइड के गियरबॉक्स पर गलत असर पड़ता है। इसलिए ऐसा करने से बचना चाइये।
अचानक निचले गियर में शिफ्ट होना
4 of 6
speedo meter
- फोटो : Google
हाई स्पीड में ड्राइव करते समय लोग अचानक कार को निचले गियर में शिफ्ट कर देते हैं यह एक गन्दी आदत है ड्राइव के दौरान अक्सर लोग अचानक से 4th गियर से डायरेक्ट 2nd गियर में कार को शिफ्ट करते हैं जिससे कार के गियरबॉक्स और इंजन दोनों भरी नुकसान उठाना पड़ता है। और इससे व्हील स्पिन की भी संभावना बढ़ जाती है। इसलिए गियर शिफ्ट तभी कम या ज्यादा करें जब इसलिए जरूरत हो, वैसे कोई भी कार हो गियर कब बदलना है यह इंजन आपको खुद ही बता देता है।
सस्पेंशन्स पर पर ध्यान नहीं देना
5 of 6
Suspension care
- फोटो : Google
गाड़ी चलाते समय अक्सर लोग भूल जाते हैं कि इसके सस्पेंशन भी अहम् भूमिका निभाते हैं। लोग खराब रास्तों पर ड्राइव करते हैं। इतना ही नहीं कई बार स्पीड ब्रेकर और गड्ढों पर भी ध्यान नहीं देते। जिसकी वजह से सस्पेंशन्स खराब होने लगते और उनका ऑइल भी रिसने लगता है। इसलिए कार को हमेशा सही रोड पर ड्राइव करें।