भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। आलम यह है कि देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में गाड़ी चलाना बहुत मुश्किल भरा हो सकता है। भारी बारिश से निपटने के अलावा चालकों को तेज हवाओं से भी जूझना पड़ता है। हर वाहन चालक की इच्छा होगी कि यह बंद हो जाए। लेकिन हम इस बात से मुंह नहीं मोड़ सकते कि ऐसे मौसम में गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। चालकों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि बरसात के मौसम में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। और अगर आप बारिश में अपनी बाइक चला रहे हैं, तो गीली सड़कों के साथ-साथ लो विजिबिलिटी से भी निपटने के लिए तैयार रहें तो काफी मदद मिलेगी।
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कतें बाइक और स्कूटर चलाने वालों को होती है। सड़कों पर फिसलन हो जाती है जिसकी वजह से सड़क दुर्घटना की घटनाओं में इजाफा होता है। कई बार छोटी-छोटी गलतियां भी बड़े हादसों को अंजाम देती हैं। यहां हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बात रहे हैं जिससे बारिश के मौसम में सड़क पर आपकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
2 of 6
बारिश में बाइक की स्पीड कम रखें
- फोटो : For Reference Only
स्पीड कम रखें
बारिश के मौसम में तेज गाड़ी बिलकुल न चलाएं। क्योंकि बारिश में सड़क पर ट्रैक्शन कम हो जाता है जिसकी वजह से आपका कंट्रोल भी गाड़ी पर कम हो जाता है। फिर चाहे वो मोटरसाइकिल हो या स्कूटर। इतना ही नहीं ड्राइविंग के दौरान अचानक ब्रेक लगाने पर ब्रेक भी असरदार तरीके से नहीं लगते। तेज बारिश में विजिबिलिटी भी कम होती है। इसलिए बारिश के समय अपने दोपहिया वाहन की स्पीड को 40 किलोमीटर प्रति घंटा से कम पर ही रखें।
3 of 6
भारी बारिश में सड़क पर पानी भरा हो तो रूक जाएं
- फोटो : For Reference Only
सड़क पर पानी भरा हो तो रूक जाएं
बारिश के मौसम में सड़कों पर जगह-जगह पानी भर जाता है। जिसकी वजह से कई बार सड़कों पर बड़े गड्ढे नजर नहीं आते। ये दिक्कत रात के समय ज्यादा होती है। इसलिए जहां पानी भरा हो वहां बिलकुल भी गाड़ी न चलाएं। इतना ही नहीं बहुत ज्यादा भरे पानी में निकलने से एक्जॉस्ट के अंदर पानी जाने का खतरा रहता है, जिससे गाड़ी बंद हो सकती है।
4 of 6
finger wiper
- फोटो : For Reference Only
फिंगर वाइपर
आजकल बाजार में फिंगर वाइपर आने लगे हैं जो हेलमेट के वाइजर पर पानी की बूंदों को साफ करने में मदद करते हैं। फिंगर वाइपर बहुत महंगे नहीं होते। अमूमन इनकी कीमत 100 रुपये से शुरू होती है। बारिश में हेलमेट के वाइजर (ग्लास) पर बूंदों के गिरने से देखने में दिक्कत होती है। और कुछ दिखाई नहीं देता जिसकी वजह से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
5 of 6
बारिश में धीमी रफ्तार
- फोटो : Social
हेलमेट जरूरी पहनें
बिना हेलमेट बाइक या स्कूटर बिलकुल भी न चलाएं, फिर चाहे आप कहीं नजदीक ही क्यों न जा रहे हों। खासतौर पर बारिश के दिनों में हेलमेट जरूर पहनें। बारिश के दौरान हेलमेट के वाइजर (शीशे) की वजह से आंख पर बारिश की बूंदें नहीं पड़ती, जिससे बाइक चलाना आसान रहता है। साथ ही हेलमेट आपको सुरक्षित भी रखता है। हेलमेट नहीं पहनने से जुर्माना तो लगता ही है, साथ ही यह अपनी जिंदगी से खिलवाड़ भी है।