{"_id":"6aa9708b1439c82e9f0e607e","slug":"mahindra-xuv-7xo-scores-5-star-rating-in-bharat-ncap-crash-test-check-adult-and-child-safety-scores-2026-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा XUV 7XO को BNCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग: एडल्ट-चाइल्ड प्रोटेक्शन स्कोर कितना है?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
महिंद्रा XUV 7XO को BNCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग: एडल्ट-चाइल्ड प्रोटेक्शन स्कोर कितना है?
Tue, 15 Sep 2026 09:51 PM IST
Amar Sharma
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:51 PM IST
सार
Mahindra XUV 7XO ने भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) के क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है।
विज्ञापन
Mahindra XUV 7XO
- फोटो : Mahindra
विस्तार
भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माता महिंद्रा की लोकप्रिय एसयूवी XUV 7XO ने 'भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम' (Bharat NCAP) के क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। जुलाई 2026 में आयोजित किए गए इस सेफ्टी टेस्ट में एसयूवी ने वयस्कों और बच्चों दोनों की सुरक्षा के मामले में बेहतरीन अंक हासिल किए हैं। यह 5-स्टार रेटिंग XUV 7XO के सभी पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स (AX3, AX5, AX7, AX7T और AX7L) के 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन पर समान रूप से लागू होती है।
विज्ञापन
एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में एसयूवी ने कितना स्कोर किया?
वयस्कों की सुरक्षा के मामले में Mahindra XUV 7XO ने 32 में से 30.76 पॉइंट्स का उच्च स्कोर हासिल किया है।क्रैश टेस्ट के दौरान जिन वेरिएंट्स का परीक्षण किया गया उनमें AX7 डीजल 2WD (7-सीटर ऑटोमैटिक) और AX7L डीजल 4WD (7-सीटर ऑटोमैटिक) शामिल थे, जिनका टेस्ट वेट 2,059 किलोग्राम था:
- फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट: फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में एसयूवी ने 16 में से 14.76 पॉइंट्स हासिल किए।
- साइड बैरियर टेस्ट: साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में कार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 में से पूरे 16 पॉइंट्स दर्ज किए।
- साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट: इस टेस्ट में भी वाहन का प्रदर्शन संतोषजनक रहा और इसे 'OK' रेटिंग दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra XUV 7XO SIDE POLE IMPACT DURING CRASH TEST
- फोटो : BNCAP
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में कार का प्रदर्शन कैसा रहा?
बच्चों की सुरक्षा यानी चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में XUV 7XO ने 49 में से 44.97 पॉइंट्स का बेहतरीन स्कोर दर्ज किया।- डायनामिक असेसमेंट: इसमें कार को 24 में से 23.97 पॉइंट्स मिले।
- CRS इंस्टॉलेशन: चाइल्ड रिस्ट्रेंट सिस्टम (CRS) की इंस्टॉलेशन में एसयूवी ने 12 में से पूरे 12 पॉइंट्स हासिल किए, जबकि व्हीकल असेसमेंट स्कोर 13 में से 9 पॉइंट्स रहा।