फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Electric Car: एमजी भी लाने वाली है सस्ती इलेक्ट्रिक कार, ऐसी होगी रेंज और फीचर्स

Sun, 18 Sep 2022 04:16 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 18 Sep 2022 04:16 PM IST
सार

भारत में लगातार ईवी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। कई वाहन निर्माता नए वाहन पेश कर रही हैं। इसी क्रम में एमजी भी नई इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में पेश करने की योजना बना रही है। 

विज्ञापन
MG will launch new electric car in India, more range and features comes in budget price
एमजी इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
जीरो प्रदूषण, आसान रखरखाव और कम लागत के कारण भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। जैसे-जैसे इन्हें पसंद करने वालों की संख्या भी बढ़ रही है वैसे ही वाहन निर्माता भी नए वाहन लॉन्च कर ग्राहकों को कई ऑप्शन दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटिश कार कंपनी एमजी भी भारत में नई ईवी पेश कर सकती है।

कैसी होगी कार 

MG will launch new electric car in India, more range and features comes in budget price
एमजी की नई कार - फोटो : सोशल मीडिया
एमजी की नई ईवी जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी क्षमता सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर तक हो सकती है। इसके अलावा नई ईवी 154 बीएचपी के साथ 260 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगी।

कैसे होंगे लुक और फीचर्स

MG will launch new electric car in India, more range and features comes in budget price
एमजी कार - फोटो : सोशल मीडिया
नई ईवी के लुक और फीचर्स की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें वाई शेप वाले टेल लैंप, काले रंग का ग्लास रुफ, बेहतर ओआरवीएम, काले रंग की प्लास्टिक क्लैडिंग, 17 इंच के व्हील, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और बेहतर हेडलैंप दिए जा सकते हैं। इनके अलावा कार में कई सेफ्टी फीचर्स भी दिए जा सकते हैं जिससे कार की सुरक्षा भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किनसे होगा मुकाबला 

MG will launch new electric car in India, more range and features comes in budget price
महिंद्रा और टाटा की ईवी - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय बाजार में कंपनी की एक ईवी पहले से मौजूद है। जेड एस ईवी फेसलिफ्ट के बाद एमजी की भारत में ये दूसरी कार होगी। कंपनी की नई ईवी का मुकाबला टाटा की नेक्सन, टिगोर के साथ ही महिंद्रा की एक्सयूवी 400 जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा। ये कारें पहले से ही भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में मौजूद हैं।
विज्ञापन

क्या होगी कीमत

MG will launch new electric car in India, more range and features comes in budget price
एमजी जेडएस ईवी - फोटो : सोशल मीडिया
एमजी की जेड एस ईवी की भारतीय बाजार में एक्स शोरूम कीमत 21.99 लाख रुपये से शुरू होती है। ऐसे में कंपनी की कोशिश रहेगी कि इससे कम कीमत पर नई ईवी को पेश किया जाए जिससे कार बेहतर तरीके से दूसरी कंपनियों को चुनौती दे सके और भारतीय बाजार में अपनी नई ईवी से बेहतरीन प्रदर्शन कर पाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed