फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto Expo में आ रही है सबसे लंबी SUV MG Gloster, Fortuner और Endeavour से होगी टक्कर

Mon, 03 Feb 2020 10:21 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 03 Feb 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
MG Motor will debut toyota fortuner, ford endeavour rival MG MG Gloster SUV in auto expo 2020
MG Maxus D90 Blue - फोटो : सांकेतिक

हाल ही में एमजी मोटर ने MG Hector, MG ZS EV के बाद अपनी तीसरी एसयूवी का टीजर जारी किया था। भारतीय बाजार में कंपनी की यह तीसरी गाड़ी होगी, जिसे ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी पहले ही इस गाड़ी को चीन के बाजार में उतार चुकी है। इस SUV का मुकाबला इस सेगमेंट की बादशाह Toyota Fortuner और Ford Endeavour से होगा।




 

MG Motor will debut toyota fortuner, ford endeavour rival MG MG Gloster SUV in auto expo 2020
MG Maxus D90 Blue-1 - फोटो : Twitter

चीनी बाजार में Maxus D90

एमजी मोटर इस कार को चीनी बाजार में Maxus D90 के नाम से बेचती है। इस एसयूवी में 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 224 पीएस की पावर और 360 एनएम का टॉर्क देता है। इस गाड़ी में 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। साथ ही, इसमें बाई-टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 215 पीएस की पावर और 480 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह डीजल इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। उम्मीद जताई जा रही है कि MG Gloster में ये दोनों इंजन दिए जाएंगे।

 

MG Motor will debut toyota fortuner, ford endeavour rival MG MG Gloster SUV in auto expo 2020
MG Maxus D90 Side Profile - फोटो : सांकेतिक

सबसे लंबी एसयूवी

डिजाइन की बात करें, तो भारत में आने वाली यह एसयूवी दिखने में चीनी Maxus D90 जैसी ही होगी। हालांकि उसमें कुछ अपडेट किए जाएंगे। इसमें फ्रंट में एमजी की ग्रिल मिलेगी, साथ ही नए रीडिजाइन अलॉय व्हील्स मिलेंगे। MG Gloster की लंबाई 5005 एमएम, चौड़ाई 1932 एमएम और ऊंचाई 1875 एमएम होगी। अपनी क्लास में MG Gloster सबसे लंबी एसयूवी होगी।
 

  D90 (China-spec) Toyota Fortuner Ford Endeavour
Length 5005mm 4975mm 4903mm
Width 1932mm 1855mm 1869mm
Height 1875mm 1835mm 1837mm
Wheelbase 2950mm 2745mm 2950mm

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
MG Motor will debut toyota fortuner, ford endeavour rival MG MG Gloster SUV in auto expo 2020
MG Gloster - फोटो : Social Media

आस्ट्रेलिया NCAP में 5-स्टार रेटिंग

वहीं इसके दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड ड्राइवर सीट, 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, पैनोरैमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एयर फ्यूरीफायर सिस्टम मिलेगा। साथ ही, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, LED DRLs, LED टेल लाइट्स, रूफ रेल्स, इलेक्ट्रिक टेलगेट, 19 से 21 इंच तक के अलॉय व्हील्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं। इस कार को आस्ट्रेलिया NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है।

विज्ञापन
MG Motor will debut toyota fortuner, ford endeavour rival MG MG Gloster SUV in auto expo 2020
MG Maxus D90 Interior - फोटो : Twitter

कीमत 27 से 30 लाख रुपये के बीच

भारत में Gloster को दो सीट ऑप्शंस 6 (2+2+2) और 7 (2+3+2) के साथ उतारा जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि ऑटो एक्सपो में शोकेस करने के बाद कंपनी MG Gloster को 2020 की दूसरी छमाही में उतार सकती है। वहीं इसकी टक्कर Toyota Fortuner, Ford Endeavour, Toyota Land Cruiser Prado, Jeep Grand Cherokee और Mahindra Alturas G4 से होगी। कंपनी इसकी कीमत 27 लाख रुपये से 30 लाख रुपये के बीच रख सकती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed