फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mercedes-Benz: मर्सिडीज-बेंज रूस में बंद करेगी अपना कारोबार, रूसी बाजार छोड़ने वाली चौथी ऑटोमोबाइल कंपनी

Wed, 26 Oct 2022 08:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 26 Oct 2022 08:55 PM IST
विज्ञापन
Mercedes Benz Russia Exit German carmaker Mercedes-Benz to shut down business in Russia amid Ukraine war
Mercedes Benz Car Plant Russia - फोटो : Mercedes Benz
जर्मनी की मशहूर लग्जरी कार निर्माता Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस में अपना कारोबार बंद करने वाला लेटेस्ट विदेशी ऑटो ब्रांड बनने जा रहा है। मर्सिडीज ने बुधवार को कहा कि वह रूस छोड़ देगी और अपनी संपत्ति एक स्थानीय निवेशक को बेच देगी। मर्सिडीज निसान, रेनो और टोयोटा के बाद रूसी ऑटो बाजार छोड़ने वाली चौथी बड़ी कार निर्माता बनने जा रही है। इस फैसले से जर्मन ऑटो दिग्गज को 2 अरब यूरो से ज्यादा की अपनी संपत्ति का नुकसान हो सकता है। जिसमें मॉस्को के पास एसिपोवो में इसका एकमात्र मैन्युफेक्चरिंग प्लांट भी शामिल है। 
Mercedes Benz Russia Exit German carmaker Mercedes-Benz to shut down business in Russia amid Ukraine war
Mercedes Benz Plant Russia - फोटो : Mercedes Benz
मर्सिडीज-बेंज ने इस साल मार्च में रूस में उत्पानद बंद कर दिया था। मॉस्को के पास एसिपोवो में इसके मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में ई-क्लास सेडान और एसयूवी का निर्माण किया जाता था और इसमें लगभग 1,000 कर्मचारी काम करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्सिडीज-बेंज ने इस साल जनवरी से सितंबर के बीच रूस में 9,558 यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले वर्ष रूस में मर्सिडीज के प्रदर्शन की तुलना में बिक्री में 70 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट है। 
Mercedes Benz Russia Exit German carmaker Mercedes-Benz to shut down business in Russia amid Ukraine war
Mercedes Benz Car Plant Russia - फोटो : Mercedes Benz
Mercedes-Benz Russia (मर्सिडीज-बेंज रूस) ने पुष्टि की है कि स्थानीय सहायक कंपनियों में उसके शेयर कार डीलर चेन Avtodom (एव्टोडॉम) को बेचे जाएंगे। खरीदार की योजना मास्को के उत्तर-पश्चिम में मर्सिडीज के प्लांट में कारों का उत्पादन जारी रखने की है। मर्सिडीज-बेंज रूस के सीईओ नतालिया कोरोलेवा ने एक बयान जारी कर कहा, "लेन-देन की शर्तों से सहमत होने में मुख्य प्राथमिकता आफ्टर-सेल्ट सर्विस और फाइनेंशियल सर्विस के मामले में रूस से ग्राहकों के लिए दायित्वों की पूर्ति को अधिकतम करना था। साथ ही कंपनी के रूसी डिवीजनों में कर्मचारियों की नौकरियों को संरक्षित करना है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mercedes Benz Russia Exit German carmaker Mercedes-Benz to shut down business in Russia amid Ukraine war
Mercedes Benz Car Plant Russia - फोटो : Mercedes Benz
मर्सिडीज की रूसी ट्रक निर्माण कंपनी Kamaz (कामाज) में भी 15 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। जर्मन कार निर्माता ने कहा कि रूस छोड़ने के उसके फैसले से उसकी हिस्सेदारी प्रभावित नहीं होगी और इसे इस साल के आखिर में Daimler Truck (डेमलर ट्रक) में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Mercedes Benz Russia Exit German carmaker Mercedes-Benz to shut down business in Russia amid Ukraine war
Mercedes Benz Car Plant Russia - फोटो : Mercedes Benz
इस महीने की शुरुआत में, जापानी ऑटो दिग्गज निसान मोटर ने रूस से बाहर निकलने की घोषणा की थी। कार निर्माता ने लगभग 687 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ क्योंकि उसने अपने कारोबार को एक यूरो की टोकन राशि में सरकार के स्वामित्व वाली एक यूनिट को बेच दिया। फ्रांसीसी ऑटो दिग्गज रेनो को भी इस साल की शुरुआत में सिर्फ एक रूबल के लिए अपना कारोबार बेचना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed