{"_id":"639830bf283ea02b260dcfde","slug":"maruti-suzuki-showcases-maruti-suzuki-wagonr-as-flex-fuel-car-with-bs-6-phase-ii-emission-norms","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Flex-Fuel Car: वैगनआर बनी मारुति सुजुकी की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार, कम करेगी प्रदूषण, जानें खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Flex-Fuel Car: वैगनआर बनी मारुति सुजुकी की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार, कम करेगी प्रदूषण, जानें खूबियां
Tue, 13 Dec 2022 01:34 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 13 Dec 2022 01:34 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki WagonR showcased as flex-fuel car
- फोटो : Maruti Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने सोमवार को सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा आयोजित एक प्रदर्शनी में अपनी WagonR (वैगनआर) हैचबैक को फ्लेक्स-फ्यूल कार के रूप में शोकेस किया। कार निर्माता ने कहा कि मास सेगमेंट वाहन का प्रोटोटाइप मॉडल बीएस-6 फेज-II उत्सर्जन मानदंडों के अनुकूल होगा और कार्बन उत्सर्जन करने की कंपनी की कोशिशों का हिस्सा होगा। इथेनॉल टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी में शोकेस की गई वैगनआर को मारुति सुजुकी द्वारा स्थानीय रूप से विकसित किया गया है। यह कार निर्माता का शुभंकर है क्योंकि इसका मकसद कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी (CAFE) मानदंडों के तहत ज्यादा किफायती और क्लीन इथेनॉल आधारित ईंधन में परिवर्तित करने के भारत के लक्ष्य में योगदान करना है।
Mr. Vinod Aggarwal, President, SIAM, CEO & MD, Volvo Eicher Commercial Vehicles, Hon’ble Minister Sh
- फोटो : SIAM
इस कार्यक्रम में प्रदर्शित की गई वैगनआर फ्लेक्स-फ्यूल कार में एक अपग्रेड किए गए इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिसे इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल का इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। इंजन नई फ्यूल सिस्टम टेक्नोलॉजी (ईंधन प्रणाली प्रौद्योगिकियों) के साथ आता है जैसे कोल्ड स्टार्ट असिस्ट के लिए हीटेड फ्यूल रेल और इथेनॉल के प्रतिशत का पता लगाने के लिए इथेनॉल सेंसर। इससे इसे उच्च इथेनॉल मिश्रणों (E20-E85) के अनुकूल बनने में मदद मिलेगी। मारुति ने इंजन के साथ-साथ कार के लंबी लाइफ को सुनिश्चित करने के लिए इंजन मैनेजमेंट सिस्टम, फ्यूल पंप और फ्यूल इंजेक्टर और अन्य मैकेनिकल कंपोनेंट्स को भी अपग्रेड किया है।
Hon’ble Minister Shri Nitin Jairam Gadkari, Union Minister of Road Transport & Highways, Government
- फोटो : SIAM
मारुति सुजुकी ने पुष्टि की है कि वह कॉम्पैक्ट सेगमेंट के लिए अपना पहला फ्लेक्स-ईंधन वाहन साल 2025 तक पेश करेगी। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ हिसाशी टेकुची ने कहा, "वैगन आर फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप वाहन भारत सरकार के 'मेक इन इंडिया' प्रयासों का समर्थन करता है। विशेष रूप से, हमारे शोध से पता चलता है कि E85 ईंधन पर चलने वाले इथेनॉल ईंधन आधारित वैगन आर फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप वाहन समान पावर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करते हुए पारंपरिक गैसोलीन वैगन आर मॉडल की तुलना में टेलपाइप जीएचजी उत्सर्जन को 79 प्रतिशत तक कम करने में मदद करेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Mr. Vinod Aggarwal, President, SIAM, CEO & MD, Volvo Eicher Commercial Vehicles, Hon’ble Minister Sh
- फोटो : SIAM
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रदूषण को कम करने की कोशिश में स्वच्छ ईंधन पर जोर देने के बीच मारुति ने आने वाले दिनों में इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल के साथ फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी का मूल्यांकन करने की योजना बनाई है। CAFE मानदंडों के दूसरे चरण का मकसद वाहनों के CO2 उत्सर्जन को कम करके उनकी ईंधन खपत को कम करना है। CAFE II नियमों के तहत, औसत कॉर्पोरेट CO2 उत्सर्जन 113 ग्राम प्रति किमी से कम होना चाहिए।