देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान कार Dzire ने 19 लाख की कारों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। Dzire ने यह मुकाम 10 सालों में हांसिल किया है। यह कार अपने सेगमेंट में आज भी टॉप पर है और भारतीय फैमिली की पसंदीदा कार रही है। इस समय अकेले Dzire के पास 55 प्रतिशत का मार्किट शेयर है।
सेगमेंट में लीडर
2 of 3
Maruti Suzuki Dzire and Renault Kwid
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) श्री शशांक श्रीवास्तव ने कहा: मारुति सुजुकी की यात्रा में ब्रांड डिजायर का बहुत बड़ा योगदान रहा है और हम ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। डिजायर के लॉन्च के साथ, हमने एक नया 'कॉम्पैक्ट सेडान' खंड बनाया। यह खंड लगातार विकसित हो रहा है और बढ़ रहा है। इन वर्षों में, मारुति सुजुकी डिजायर ने इस वृद्धि का नेतृत्व किया है और यह ग्राहकों के लिए प्रासंगिक और आकर्षक बनी हुई है। इसकी मजबूत ग्राहक जुड़ाव की गवाही यह है कि तीसरी पीढ़ी की डिजायर की बिक्री लगभग 20 प्रतिशत बढ़ गई।
फीचर्स
नई Dzire बेहद किफायती कार भी है, यह 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.3-लीटर का टर्बो-डीजल इंजन में उपलब्ध है। दोनों इंजन में 5-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मौजूद है। इसका पेट्रोल इंजन 22kmpl की माइलेज और डीजल 28.40 kmpl की माइलेज देता है। इसकी कीमत 5.70 लाख से 9.55 लाख रुपये के बीच है। भारत में इसे सबसे पहले साल 2008 में लॉन्च किया गया था।