वायरस के कारण मंदी का सामना कर रहीं ऑटो कंपनियां अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही हैं। 2020 Maruti Suzuki Ignis facelift भारत में शानदार धमाल कर रही है। बता दें कि कंपनी ने इस कार को 2020 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था। नई Maruti Ignis को सिर्फ पेट्रोल इंजन में बाजार में उतारा गया है। कार में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए है जो इसे नया लुक देते हैं। इसके फ्रंट में नई क्रोम ग्रिल और फॉक्स स्कफ प्लेट्स के साथ नए फ्रंट और रियर बंपर दिए गए हैं।
हिट हुई Maruti Ignis facelift, ग्राहकों ने की 50 हजार से ज्यादा बुकिंग्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 हजार से ज्यादा बुकिंग
कंपनी के मार्केटिंग एंड सेल्स एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि Maruti Suzuki Ignis की अभी तक 50 हजार से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि यह कार सिग्मा, डेल्टा, जीटा और अल्फा वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं। Maruti Suzuki Ignis की शुरुआती कीमत 4.89 लाख रुपये से 7.20 लाख रुपये के बीच है। यानी नई कार पुराने मॉडल से 6,000 रुपये महंगी है। मालूम हो कि अप्रैल महीने में ऑटो कंपनियों ने एक भी कार नहीं बेची थी।
डिजाइन में हुए बदलाव
डिजाइन में हुए बदलाव की बात करें तो इसमें पुराने मॉडल के मुकाबले नए मॉडल में अलग फॉग लैम्प केसिंग और वर्टिकल रिफ्लेक्टर शामिल किए गए हैं। इसके अलावा मारुति सुजुकी ने ग्राउंड क्लियरेंस बढ़ाने के साथ कार में रियर स्पॉइलर और रूफ रेल्स भी दिए हैं। इसमें बीएस6 कम्प्लायंट पेट्रोल इंजन दिया गया है।
स्विफ्ट और बलेनो जैसा बीएस6 कम्प्लायंट
Maruti Suzuki Ignis फेसलिफ्ट में स्विफ्ट और बलेनो में मिलने वाला बीएस6 कम्प्लायंट 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। इसका इंजन 82 बीएचपी की पावर और 113 एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के विकल्प दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए Maruti Ignis में ड्यूल-एयरबैग्स, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, सीटबेल्ट प्री-टेंशनर्स और ईबीडी के साथ एबीएस जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
ऑन-बोर्ड नेविगेशन
नई कार में 7-इंच टचस्क्रीन के साथ मारुति का नया स्मार्टप्ले स्टूडियो इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह इन्फोटेनमेंट सिस्टम वॉइस कमांड रिकग्निशन और ऑन-बोर्ड नेविगेशन के साथ उपलब्ध है। नई Ignis में Suzuki का एस-कनेक्ट कनेक्टिविटी सुइट भी दिया गया है जो कि विकल्प के तौर पर है।