फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki Grand Vitara: मारुति ने मिड-साइज SUV सेगमेंट में की एंट्री, ग्रैंड विटारा हुई पेश, बुकिंग शुरू

Wed, 20 Jul 2022 02:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 20 Jul 2022 02:59 PM IST
सार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) ने अपनी नई कार Grand Vitara (ग्रैंड विटारा) के साथ मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एंट्री की है।

विज्ञापन
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 SUV unveiled maruti suzuki grand vitara 2022 specifications features details
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : For Reference Only
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) ने अपनी नई कार Grand Vitara (ग्रैंड विटारा) के साथ मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एंट्री की है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की प्री-बुकिंग 11,000 रुपये से शुरू हो गई है और कंपनी के लाइनअप में एस-क्रॉस को रिप्लेस करने की उम्मीद है। ग्रैंड विटारा की कीमतों का खुलासा अगस्त में होने की उम्मीद है।


Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 सेल्फ-चार्जिंग इलेक्ट्रिक हाइब्रिड वैरिएंट के साथ आने वाली अपने सेगमेंट की पहली कार होगी। मारुति सुजुकी टोयोटा के साथ इलेक्ट्रिक हाइब्रिड टेक्नोलॉजी क्लीनर पावरट्रेन साझा करेगी, जिसने पहले इसी तरह की टेक्नोलॉजी के साथ अर्बन क्रूजर हाइडर एसयूवी पेश की थी। यह कार भारतीय बाजार में अपने सेगमेंट में किआ सेल्टोस, ह्यूंदै क्रेटा, एमजी एस्टर, टाटा हैरियर जैसी एसयूवी को टक्कर देगी। 
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 SUV unveiled maruti suzuki grand vitara 2022 specifications features details
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : For Reference Only
बुकिंग डिटेल्स
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 11,000 रुपये की राशि का भुगतान कर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। यह मॉडल मारुति के नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा। जो लोग अपनी यूनिट बुक करना चाहते हैं वे नेक्सा डीलरशिप पर जा सकते हैं या आधिकारिक नेक्सा ऑनलाइन चैनल के जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं। 
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 SUV unveiled maruti suzuki grand vitara 2022 specifications features details
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
ग्लोबल सी प्लेटफॉर्म पर आधारित
नई Maruti Suzuki Grand Vitara एसयूवी अपने ज्यादातर कंपोनेंट्स Toyota Urban Cruiser Hyryder (टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइरायडर) के साथ साझा करती है, जिसे हाल में ही पेश किया गया है। दोनों एसयूवी सुजुकी के ग्लोबल सी प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं जिसका इस्तेमाल मारुति सुजुकी ब्रेजा और एस-क्रॉस में भी किया जा रहा है। दोनों एसयूवी के बीच इंजन, गियरबॉक्स और अन्य कंपोनेंट्स को भी साझा किया जाएगा। यह अनुसंधान और विकास में आने वाले खर्चों को बचाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 SUV unveiled maruti suzuki grand vitara 2022 specifications features details
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : For Reference Only
कैसा है लुक और डिजाइन
नई Grand Vitara में एक स्लीक और मस्कुलर डिजाइन देखने को मिलता है। बड़ी फ्रंट ग्रिल और स्क्वायर व्हील आर्च नई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को एक मॉर्डन के साथ ही आकर्षक लुक देते हैं। फ्रंट में स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन है। 2022 Grand Vitara में एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, प्लास्टिक बॉडी क्लैडिंग, 17-इंच के व्हील्स और बहुत कुछ है। पीछे की तरफ स्लीक एलईडी टेल लैंप्स हैं। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को 6 मोनोटोन रंगों और 3 डुअल-टोन रंगों में पेश करेगी।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 SUV unveiled maruti suzuki grand vitara 2022 specifications features details
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
ग्रैंड विटारा की स्पेसिफिकेशंस
 
लंबाई 4365 mm
चौड़ाई 1795 mm
ऊंचाई 1635 mm
व्हीलबेस 2600 mm
सीट 5
ईंधन टैंक 45 लीटर
टर्निंग रेडियस 5.4 मीटर
वजन 1755 किलो
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed