CNG (सीएनजी) वाहन पेट्रोल और डीजल वाहनों की तुलना में कम प्रदूषण फैलाते हैं और ज्यादा माइलेज देते हैं। इसलिए हाल के दिनों में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद यह खरीदारों के बीच एक पसंदीद विकल्प बना हुआ है। भारतीय बाजार में कई वाहन निर्माता कंपनियों के सीएनजी मॉडल उपलब्ध हैं। यहां हम आपको मारुति सुजुकी, ह्यूंदै और टाटा मोटर्स के सीएनजी मॉडल के माइलेज और कीमत के बारे में बता रहे हैं।
2 of 9
Maruti Celerio
- फोटो : Maruti Suzuki
सबसे ज्याद माइलेज वाली CNG कार
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की Celerio (सेलेरियो) देश में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सीएनजी कार है। Maruti Suzuki Celerio VXI CNG वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.69 लाख रुपये है। सेलेरियो का यह मॉडल 35.6 km/kg तक का माइलेज देता है।
3 of 9
मारुति ऑल्टो S-CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
सबसे सस्ती CNG कार
देश में सबसे कम कीमत वाली सीएनजी कार की बात करें तो यह मारुति सुजुकी की लोकप्रिय एंट्री लेवल हैचबैक कार ऑल्टो में उपलब्ध है। Alto LXI Option S-CNG (एलएक्सआई ऑप्शनल एस-सीएनजी) सबसे सस्ती सीएनजी कार है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.03 लाख रुपये है। यह मॉडल 31.59 km/kg तक का माइलेज देती है।
4 of 9
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
सबसे ज्यादा बिकने वाली CNG कार
मारुति सुजुकी की टॉलबॉय हैचबैक कार WagonR (वैगनआर) देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कारों में से एक है। Maruti WagonR CNG LXI वैरिएंट की कीमत 5.42 लाख रुपये और WagonR VXI CNG की कीमत 6.86 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। मारुति की यह कार 34.05 km/kg तक का माइलेज देती है।
5 of 9
Maruti Dzire Facelift
- फोटो : Maruti Suzuki
सबसे लोकप्रिय CNG सेडान कार
सेडान सेगमेंट में मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Dzire (डिजायर) का सीएनजी वर्जन भी खूब बिकता है। Swift Dzire VXI CNG की एक्स-शोरूम कीमत 8.23 लाख रुपये और Swift Dzire ZXI CNG की कीमत 8.91 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। यह कार 31.12 km/kg तक का माइलेज देती है।