ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 10 Jan 2022 08:18 PM IST
सार
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ऑल्टो, एस-प्रेसो, वैगनआर और अर्टिगा के सीएनजी वर्जन बेच रही है। जनवरी 2022 के आखिर में नई सेलेरियो सीएनजी के आने से सीएनजी लाइन-अप और बढ़ जाएगी।
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) का इस समय सीएनजी सेगमेंट पर दबदबा है। कंपनी बाजार में सीएनजी से चलने वाले कई वाहनों की बिक्री करती है। कंपनी फिलहाल ऑल्टो, एस-प्रेसो, वैगनआर और अर्टिगा के सीएनजी वर्जन बेच रही है। जनवरी 2022 के आखिर में नई सेलेरियो सीएनजी के आने से सीएनजी लाइन-अप और बढ़ जाएगी।
नए सीएनजी मॉडल
इसके अलावा, मारुति सुजुकी Swift (स्विफ्ट) और Dzire (डिजायर) के सीएनजी वर्जन की टेस्टिंग कर रही है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इंडो-जापानी ब्रांड नई ब्रेजा का सीएनजी वर्जन पेश करने की योजना बना रहा है जिसे अप्रैल 2022 तक लॉन्च किया जाएगा।
मारुति सुजुकी डीजल के विकल्प के रूप में सीएनजी, फ्लेक्स-फ्यूल और हाइब्रिड पावरट्रेन पर विचार कर रही है। कंपनी के पास नजदीकी भविष्य में हर मॉडल के लिए सीएनजी वैरिएंट होगा। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीटीओ, सीवी रमन ने कहा कि "सीएनजी वाहन स्वामित्व की कुल लागत के मामले में सबसे कम लागत में वाहन की पेशकश करता है।"
3 of 5
2022 Maruti Brezza Front
- फोटो : Extreme Media
नई ब्रेजा
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा को एक बड़ा अपडेट देगी। कंपनी "विटारा" नाम को छोड़ देगी, और सब-4-मीटर एसयूवी को मारुति सुजुकी ब्रेजा कहा जाएगा। 2022 मारुति ब्रेजा पेट्रोल वर्जन के साथ-साथ सीएनजी में भी पेश किए जाने की संभावना है।
इंजन और पावर
2022 Maruti Brezza (2022 मारुति ब्रेजा) में 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 104 bhp का पावर और 138 Nm का टार्क जेनरेट करता है। सीएनजी वर्जन को उसी पावरट्रेन के साथ पेश किए जाने की संभावना है। हालांकि, पावर और टॉर्क के आंकड़ों में मामूली गिरावट होगी। एसयूवी पावरट्रेन को Ertiga CNG के साथ साझा कर सकती है, जो 92 bhp का पावर और 122 Nm का टार्क जेनरेट करती है। यह रेगुलर पेट्रोल वैरिएंट की तुलना में 12 bhp और 16 Nm कम है।
विज्ञापन
5 of 5
Maruti Suzuki Vitara Brezza
- फोटो : For Reference Only
माइलेज
Ertiga CNG 26.08 किलोमीटर प्रति किलोग्राम की माइलेज देने का दावा करती है। यह उम्मीद की जाती है कि 2022 मारुति ब्रेजा सीएनजी ज्यादा माइलेज देगी, क्योंकि यह अर्टिगा की तुलना में हल्की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।